छत्तीसगढ़राज्य

कोयला का अवैध उत्खनन एवं भण्डारण करने के दो मामलो मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही……

कोयला का अवैध उत्खनन एवं भण्डारण करने के दो मामलो मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे अवैध कोयला उत्खनन पर प्रभावी कार्यवाही करने दिए गए हैं दिशा निर्देश।
थाना लखनपुर द्वारा अवैध गमला ईट भट्टे मे भण्डारण किया हुआ 7 क्विंटल कोयला किया गया बरामद,01 आरोपी गिरफ्तार।
एक अन्य मामले मे 3 टन अवैध कोयला लावारिस हालत मे मय ट्रेक्टर किया गया जप्त।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

अम्बिकापुर -पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.)के निर्देशन में थाना प्रभारियों को अवैध कोयला उत्खनन एवं भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई कर अवैध उत्खनन पर सख्त लगाम लगाने हेतु निर्देशित किया गया हैं, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक भोज कुमार गुप्ता एवं पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन एवं भण्डारण पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

घटना के दौरान पेट्रोलिंग पुलिस टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कटकोना मे अवैध गमला ईट भट्टे में अवैध कोयला का भण्डारण कर खपाने का प्रयास किया जा रहा हैं, मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कटकोना स्थित अवैध गमला ईट भट्टा मे दबिश देकर 7 क्विंटल कोयला बरामद किया गया जो ईंट भट्टे के मालिक बबलू सिंह पैकरा से पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ, अवैध कोयला होने की शंका पर आरोपी मय कोयला थाना लाकर अग्रिम पूछताछ किया गया जो आरोपी बबलू सिंह पैकरा साकिन पुहपुटरा द्वारा अवैध कोयला का भंडारण करना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से सदर धारा 41/1/4 जा.फौ. /379 भा.द.स. का इस्तगासा कायम कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है।

एक अन्य मामले में अमेरा खदान स्थित घुनघुट्टा नदी किनारे से कुछ संदेहियो द्वारा अवैध कोयला उत्खनन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर देखा गया जो घटनास्थल से एक ट्रैक्टर में अवैध उत्खनन कर रखा हुआ 3 टन कोयला मौक़े से बरामद किया गया, पुलिस टीम को आता देख अवैध उत्खनन में शामिल आरोपी मौके से फरार हो गया गया, उक्त मामले मे कोयला एवं ट्रैक्टर जप्त कर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही हैं माल मुल्ज़िम की पतासाजी जारी हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर भोज कुमार गुप्ता,प्रधान आरक्षक नरेंद्र जांगड़े अनिल कमरे, महिला आरक्षक सुमन कश्यप, आरक्षक राकेश यादव देवेंद्र सिंह जगजीवन बेक बंदे केरकेट्टा, जानकी राजवाड़े, दशरथ राजवाड़े शामिल रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!