Advertisement

मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 523 करोड़ की सौगात

मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की 523 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा

अंबिकापुर, 13 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपाट महोत्सव सरगुजा की संस्कृति, परंपरा और अस्मिता को देश-दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्ष पहले जब वे मैनपाट महोत्सव में आए थे, तब की तुलना में इस वर्ष आयोजन में व्यापक परिवर्तन और भव्यता दिखाई दे रही है। सरकार आने वाले वर्षों में इसे और अधिक भव्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी तथा आयोजन के लिए स्थायी तिथि निर्धारित की जाएगी।

उन्होंने महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता बोनस, रामलला दर्शन योजना, धरती आबा उत्कर्ष योजना, नियद नेल्लानार योजना और नई उद्योग नीति की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में अब तक 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मैनपाट में पर्यटन विकास के लिए 1 करोड़ रुपए तथा सीतापुर में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की भी घोषणा की।


523 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मैनपाट महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले को 523 करोड़ 20 लाख 53 हजार रुपए की लागत के 109 विकास कार्यों की सौगात दी।

  • 429 करोड़ 11 लाख 40 हजार रुपए के 81 कार्यों का भूमिपूजन
  • 94 करोड़ 9 लाख 13 हजार रुपए के 28 कार्यों का लोकार्पण

इन कार्यों में सड़क, पुल, भवन निर्माण, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, आदिवासी विकास और अन्य विभागों के महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विभागीय स्टॉल का अवलोकन एवं हितग्राहियों को सामग्री वितरण

मुख्यमंत्री श्री साय ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन, समाज कल्याण, कृषि, आदिवासी विकास, रेशम विभाग, जेल विभाग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड सहित अन्य विभागों की प्रदर्शनी देखी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), समाज कल्याण विभाग एवं कृषि विभाग के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को चेक, आवास की चाबी, मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, पंप सेट एवं कृषि उपकरणों का वितरण किया।


जनप्रतिनिधियों ने किया संबोधन

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पर्यटन के क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हो रहा है। मैनपाट जैसे प्राकृतिक स्थलों से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो ने कहा कि मैनपाट महोत्सव संस्कृति, प्रकृति और परंपरा का संगम है। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्य क्षेत्र को नई दिशा देंगे।

लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि 500 करोड़ से अधिक की सौगात से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और पर्यटन को नई गति मिलेगी।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा मैनपाट महोत्सव

कार्यक्रम में तिब्बती समुदाय द्वारा “ताशी शोपा” नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। स्थानीय कलाकारों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित

सांसद मनोज तिवारी, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत, संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर अजीत वसंत, एसएसपी राजेश अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47