व्यापार
जनवरी के पहले दो सप्ताह में एफपीआई ने शेयर बाजारों से 15,000 करोड़ रुपये निकाले
जनवरी के पहले दो सप्ताह में एफपीआई ने शेयर बाजारों से 15,000 करोड़ रुपये निकाले
नयी दिल्ली, दुनिया के कुछ हिस्सों में कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने और अमेरिका में मंदी की चिंता के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जनवरी के पहले सप्ताह में भारतीय शेयर बाजारों से 15,000 करोड़ रुपये निकाले हैं। .
एफपीआई पिछले कुछ सप्ताह से भारतीय शेयर बाजारों के प्रति सतर्क रुख अपना रहे हैं।