Advertisement

बलरामपुर:स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उ.मा. विद्यालय में विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारंभ

बलरामपुर:स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उ.मा. विद्यालय में विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अनिल यादव/ ब्यूरो रिपोर्टर/ बलरामपुर/स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उ.मा. विद्यालय बलरामपुर में विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारंभ
10 अप्रैल से 05 मई तक विद्यार्थी कर सकेगें ऑनलाईन आवेदन
बलरामपुर 10 अप्रैल 2023/ स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उ. मा. विद्यालय बलरामपुर में शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए विद्यार्थियों की ऑनलाईन प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थी इस लिंक http://cgschool.in/seams/studentadmission/studentadmission.aspx के माध्यम से 10 अप्रैल से 05 मई तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेगें।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुसार ‘‘महतारी दुलार योजना‘‘ अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जायेगा। इसके लिए प्रवेश के दौरान आवेदन फॉर्म के साथ पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा इस संस्था में 10 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए पहले प्राथमिता दी जायेगी। चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी होने के पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मूल कॉपी के साथ अन्य दस्तावेज जमा किये जायेगें।
इस संस्था में कक्षा 1 से 12 वीं तक प्रत्येक कक्षा में 50-50 सीटें तय की गई है, जिसकी संख्या विद्यालय समिति द्वारा आवश्यकतानुसार घटाई-बढ़ाई जा सकती है। वर्तमान में कक्षा 01 के 50 सीट, कक्षा 04 के 05 सीट, कक्षा 05 के 01 सीट, कक्षा 06 वीं के 05 सीट, कक्षा 07 के 02 सीट, कक्षा 8 वीं के 06 सीट, कक्षा 10 वीं के 01 सीट, कक्षा 11 वीं के जीव विज्ञान संकाय के 50 सीट, गणित संकाय के 50 सीट, वाणिज्य संकाय के 50 सीट तथा कक्षा 12 वीं जीव विज्ञान संकाय के 21 सीट, गणित संकाय के 31 सीट एवं वाणिज्य संकाय के 39 सीटों के लिए आवेदन मंगाए गये हैं। बाकी सभी कक्षाओं की सीटें रिक्त नहीं हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47