Advertisement

बलरामपुर : वाड्रफनगर के समस्त ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का हुआ आयोजन

बलरामपुर : वाड्रफनगर के समस्त ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का हुआ आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत वृक्षमाला नदी तट वृक्षारोपण अभियान के तहत जन जागरूकता रैली, दीवार लेखन एवं परिचर्चा भी आयोतिज की गई
मनोज यादव /न्यूज रिपोटर/बलरामपुर 10 अप्रैल 2023 विगत 07 अप्रैल को जनपद पंचायत वाड्रफनगर के तत्वाधान में विकासखण्ड वाड्रफनगर के समस्त ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत रोजगार दिवस मनाया गया। इस दौरान मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी दर में वृद्धि, नेशनल मोबाईल मॉनिटरिंग के माध्यम से श्रमिकों के ऑनलाईन हाजरी तथा आधार कार्ड से मजदूरी भुगतान की विस्तृत जानकारी दी गई।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् ग्रामीणों में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली, दीवार लेखन एवं परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। इसका मुख्य उददेश्य वृक्षमाला नदी तट संरक्षण महाभियान के तहत आगामी जुलाई एवं अगस्त माह में सभी नदियों के किनारे अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराना है। ताकि नदी की धारा का प्रवाह बारहो माह बनाए जा सके एवं धारा के प्रवाह से मृदा जल तालिका को पुर्नजीवित किया जा सके, जिससे क्षेत्र में हरियाली के आवरण में वृद्धि हो सके। इस संबंध में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार प्रमोद सिंह ने बताया कि प्रति माह के 07 तारीख को मनरेगा रोजगार दिवस का आयोजन कर मनरेगा के अद्यतन प्रावधानों के बारे में श्रमिकों एवं जनप्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की जाती है एवं फिल्ड स्तर पर आ रही समस्याओं का समाधान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि रोजगार दिवस में लोगों को नवीन मजदूरी दर प्रति दिवस 221.00 रूपये के बारे में जानकारी दी गई एवं जल संरक्षण हेतु निर्माणाधीन अमृत सरोवर तालाब, डबरी को बारिश से पूर्व पूर्ण करने पर परिचर्चा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिंह ने सभी श्रमिकों से अपील की कि सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के श्रममूलक पर्याप्त कार्य स्वीकृत हैं, इससे अधिक से अधिक श्रमिक स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने आगामी बारिश में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु अभी से तैयारी प्रारंभ करने की अपील की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47