छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

दरिमा ब्लॉक कांग्रेस बैठक: SIR में गड़बड़ी का आरोप, पंचायत फंड और नए राजस्व ब्लॉक की उठी मांग

अंबिकापुर के दरिमा ब्लॉक में कांग्रेस की बैठक में विशेष मतदाता पुनरीक्षण में त्रुटियों, पंचायतों को फंड नहीं मिलने और दरिमा को नया राजस्व विकासखंड बनाने की मांग उठी।

संगठन सृजन कार्यक्रम: दरिमा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में मतदाता पुनरीक्षण और पंचायत फंड पर चिंता

 

आदित्येश्वर शरण सिंहदेव बोले – जल्दबाजी में हो रहा SIR, वैध मतदाताओं के नाम कटने की आशंका

अंबिकापुर। नव वर्ष के अवसर पर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दरिमा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरगुजा जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR), धान खरीदी और ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि शहरी क्षेत्र से जुड़े ग्रामों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जबकि बीच के ग्रामीण बहुल गांवों में अपेक्षाकृत कम नाम कटे हैं। ग्रामीण इलाकों में नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जिससे लोगों में असमंजस और चिंता का माहौल है।

इस पर सिंहदेव ने SIR पूरे कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि

“जल्दबाजी में चलाए जा रहे इस अभियान में वैध और अवैध मतदाताओं के निर्धारण में कई गंभीर त्रुटियां सामने आ रही हैं। यदि पर्याप्त समय दिया जाता, तो यह प्रक्रिया अधिक बेहतर ढंग से पूरी हो सकती थी।”

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी प्रक्रिया पर गंभीरता से नजर रखें और वास्तविक मतदाताओं के नाम अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं

ग्रामीणों ने बैठक में यह भी आरोप लगाया कि महात्मा गांधी के पंचायती राज के सपने को कमजोर किया जा रहा है। पंचायतों को शासन स्तर से किसी भी प्रकार की राशि नहीं मिल पा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार अब तक पंचायतों को 15वें वित्त आयोग की राशि नहीं मिली, जिससे गांवों के विकास और उत्थान से जुड़े अधिकांश कार्य ठप पड़े हुए हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बैठक में ग्रामीणों ने दरिमा को नवीन राजस्व विकासखंड (ब्लॉक) बनाए जाने की मांग को एक बार फिर दोहराया। ग्रामीणों का कहना है कि दरिमा में पहले से ही तहसील कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग का परियोजना कार्यालय, बिजली विभाग सहित कई कार्यालय स्थापित हो चुके हैं, इसके बावजूद अब तक राजस्व विकासखंड नहीं बनाया गया है।

सिंहदेव ने कहा कि

“पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने भी इस मांग पर पहले सहमति जताई थी। दरिमा को राजस्व विकासखंड बनाने के लिए रायपुर से लेकर दिल्ली तक जो भी प्रयास करने होंगे, उसमें मैं पूरी मदद देने को तैयार हूं। ग्रामीण इस अभियान को आगे बढ़ाएं।”

बैठक के बाद सिंहदेव ने कंवर समाज के प्रतिनिधियों एवं उनके परिजनों के साथ, 25 वर्षों तक लोकसभा सांसद रहे स्वर्गीय बाबूनाथ सिंह के अंतिम क्रियाकर्म स्थल का दौरा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने ग्रामीणों से वहां एक भव्य स्मारक निर्माण का प्रस्ताव रखने को कहा और आश्वासन दिया कि स्मारक निर्माण में हरसंभव सहयोग करेंगे।

ग्रामीणों के आमंत्रण पर श्री सिंहदेव कुनियाकला में आयोजित रामायण पाठ कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सरगुजा राकेश गुप्ता, विनय शर्मा, विजय सिंह, अनीमा केरकेट्टा, रामसाय, पारस राजवाड़े, नारद गुप्ता, सरिता महंत, परमेन्द्र सरजाल, उत्तम राजवाड़े, संजीव कश्यप, विनोद राजवाड़े, उमाशंकर, अरुण गुप्ता, राज कश्यप, कमल, कन्नीलाल, विकास सिंह, नरेन्द्र गुप्ता, गणेश यादव, रवि बड़ा, दीक्षित शर्मा, हुसकुमार सिंह, रविशंकर, वायुश्री सिंह, भोलू गुप्ता, राकेश सोनी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!