छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री से जांजगीर-चांपा जिले के राजमिस्त्री कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री से जांजगीर-चांपा जिले के राजमिस्त्री कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास के नेतृत्व में आए जांजगीर-चांपा जिले के राजमिस्त्री कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की।
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत और जांजगीर-चांपा जिले से आए प्रतिनिधि मंडल ने नगर पंचायत शिवरीनारायण में एसडीएम कार्यालय शुरू करवाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को शाल श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। प्रतिनिधि मंडल ने इस मौके पर जांजगीर-चांपा जिले में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में भी चर्चा की। इस अवसर पर निर्मलदास वैष्णव, जिला राजमिस्त्री कल्याण संघ के अध्यक्ष अमरनाथ बर्मन, संरक्षक सागर मोगरा, सचिव अनिल चौरसिया, योगेंद्र कहरा, मनोज ताम्रकार और राजेंद्र प्रधान भी उपस्थित थे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!