ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अमित शाह आज 25 नशा मुक्ति उपचार सुविधा केंद्र राष्ट्र को करेंगे समर्पित

अमित शाह आज 25 नशा मुक्ति उपचार सुविधा केंद्र राष्ट्र को करेंगे समर्पित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय गुरुवार को नशा मुक्ति भारत अभियान का एक समारोह आयोजित करेगा। इसमें नशा मुक्ति उपचार सुविधाएं (एटीएफ) राष्ट्र को समर्पित की जाएंगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समारोह में 25 नशा मुक्ति उपचार सुविधाएं (एटीएफ) देश को समर्पित करेंगे।ये समारोह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 11 बजे होगा।

मुनाफे का उपयोग आतंकवाद के लिए किया

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिसंबर 2022 में संसद में कहा था कि ड्रग का खतरा एक गंभीर समस्या है, जो पीढ़ियों को नष्ट कर रहा है और ड्रग्स से होने वाले मुनाफे का उपयोग आतंकवाद के लिए भी किया जाता है। अमित शाह ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ केंद्र की जीरो-टॉलरेंस नीति को भी दोहराया था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

केंद्र की जीरो-टॉलरेंस नीति को भी दोहराया

शाह लोकसभा में नियम 193 के तहत “देश में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की समस्या और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों” पर बहस का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूरे देश में जांच कर सकता है। शाह ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ केंद्र की जीरो-टॉलरेंस नीति को भी दोहराया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार की नीति बहुत स्पष्ट है।ड्रग्स का सेवन करने वाले पीड़ित हैं। हमें उनके प्रति संवेदनशील होना चाहिए और पीड़ितों को उनके पुनर्वास के लिए अनुकूल माहौल देना चाहिए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!