ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

दूल्हा-दुल्हन हत्याकांड मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, असलम ने ही की थी हत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस, पढ़िए पूरी खबर

रायपुर। Bride and groom murder case : राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में नवविवाहित दंपति मोहम्मद असलम और कहकशां बानो की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्याकांड के दो महीने बाद डाॅक्टरों और फोरेंसिक एक्सपर्ट की क्यूरी रिपोर्ट में हत्या की बातें सामने आई है। पुलिस ने मृतक असलम के खिलाफ 302 के तहत अपराध दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक विवाद के बाद असलम ने ही कहकशां पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली थी। घटना 19 फरवरी 2023 की है।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

जानिए क्या था पूरा मामला

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

Bride and groom murder case : मृतक 24 वर्षीय असलम अहमद का कुछ सालों से राजातालाब की रहने वाली कहकशां बानो के साथ प्रेम संबंध था। 19 फरवरी को बड़े धूमधाम से दोनों की शादी भी हुई। 21 फरवरी को बृज नगर में रिसेप्शन रखा गया था वहीं एक मकान में दूल्हा दुल्हन भी रुके हुए थे। शाम में एक ब्यूटीशियन भी कमरे में थी और दुल्हन को तैयार कर रही थी। इस दौरान दूल्हा सोया हुआ था। ब्यूटीशियन ने बताया कि जब दूल्हा सोकर उठा तो उसने ब्यूटीशियन से कहा कि मुझे दुल्हन से अकेले में कुछ बात करनी है तुम बाहर चले जाओ। इसके बाद वो बाहर चले गए। कुछ देर बाद कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिजन कमरे के पास पहुंचे तो कमरा अंदर से लॉक था। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो असलम फर्श पर और कहकशां बेड पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। एक चाकू भी पलंग में ही पड़ा हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना टिकरापारा पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई थी।

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि असलम ने पहले कहकशां को चाकू मारा फिर खुद को भी उसी चाकू से मारकर आत्महत्या कर ली।

पूछताछ में पुलिस को ये भी पता चला हैं कि मृतक असलम कुछ दिनों से एक परिचित के डॉक्टर से सेक्स पावर बढ़ाने की गोली लेकर खा रहा था। और उसका बीपी भी बढ़ा हुआ था। डॉक्टर से दोनों इन दोनों की गोलियां लेकर असलम खा रहा था। इस मामले में टिकरापारा पुलिस जांच कर रही है और डॉक्टर से भी पूछताछ जारी है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!