ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM भूपेश बघेल ने यादव के घर लिया सेमी-भाटा, चेंच-भाजी, अदौरी बरी का स्वाद, गदगद हुआ परिवार

रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel)अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्रमांक 23 स्थित गिरिजा और प्यारे लाल यादव के घर पहुंचे, जहां यादव परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, नगर निगम महापौर एज़ाज़ ढेबर एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

 मुख्यमंत्री को अतिथि पाकर गदगद हुआ पूरा परिवार 

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री को अतिथि पाकर प्यारेलाल यादव और गिरिजा यादव ने प्रसन्नता जाहिर की। मुख्यमंत्री ने यादव परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ चेंच भाजी, अदौरी बड़ी, मिक्स वेज, गिल्की झुरगा, सेमी भाटा, खेड़हा, सलाद और पापड़ भी परोसा

मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए यादव एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को यादव ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करती है। उनका परिवार संयुक्त है। पति के देहांत के बाद बच्चो सहित सभी मजदूरी का कार्य करते है।शासन द्वारा सभी का श्रम कार्ड बना है। इसके अलावा राशन कार्ड से शासन द्वारा नियमित रूप से खाद्यान्न मिल रहा है। इसी तरह प्यारेलाल यादव ने बताया कि बिजली बिल हाफ योजना से काफी राहत मिला है।पहले बिजली बिल की राशि अधिक होने से पटाने में बड़ी दिक्कत होती थी,पर अब योजना से हमे बहुत फायदा हो रहा है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!