छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 31 मई तक

रायपुर : लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 31 मई तक

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

शासकीय विभागों में तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारी लेखा प्रशिक्षण के लिए 01 से 31 मई 2023 के बीच आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, नगर घड़ी चौक रायपुर में कार्यालयीन समय में जमा कराया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पूर्व एवं पश्चात् प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र के साथ नोटराइज्ड शपथ पत्र अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा। आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई से अक्टूबर 2023 आयोजित किया जाएगा।
प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला रायपुर से 19 अप्रैल 2023 से 31 मई 2023 के मध्य जारी पंजीकृत मानक आवेदन पत्र पर ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगें। पूर्व प्रचलित एवं छायाप्रति आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें। पूर्व सत्र के अपात्र आवेदन पत्रों की सूची कार्यालय में चस्पा की गई है जिन्हें प्रवेश हेतु पुनः आवेदन करना आवश्यक होगा। कोष लेखा पेंशन संचालनालय के अनुसार केवल सचिवालय, वन विभाग के ऐसे स्टेनो जो कैम्प क्लर्क के रूप में कार्य करते हैं तथा कोष लेखा पेंशन के स्टेनोग्राफर को छोड़कर अन्य विभागों के स्टेनोग्राफर्स प्रवेश के पात्र नही है। आवेदन पत्र के साथ अन्य आवश्यक सुसंगत दस्तावेजों के अलावा कोविड टीकाकरण पूर्ण होने तथा बूस्टर डोज़ संबंधी प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!