Advertisement

कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने किया जिला अस्पताल सहित विभिन्न कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सूरजपुर जिला कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एंव बचाव के लिए बनाए गए जिला अस्पताल सहित विभिन्न कोविड केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया जिसमें मंगलभवन स्थित आपातकालीन कोविड केयर, रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय स्थित कोविड केयर सेंटर, लाईवलीहुड कालेज स्थित कोविड केयर सेंटर, पुराना हॉस्पिटल एवं पुराना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल का साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुधारने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कोविड सेंटरों मे होम आइसोलेटेड मरीजों की संख्या, कोविड केयर में मरीजों की संख्या एवं उनकी स्थित का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने कोविड केयर सेंटर में बेड की संख्या, बेड की उपलब्धता, पानी, लाईट व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली तथा चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होनें उपस्थित डाॅक्टरों से कोविड संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के संबंध में चर्चा की।
कलेक्टर ने कोरोना के संपूर्ण गाईडलाइन का पालन करते हुए मास्क पहनना, सैनिटाईज करना, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना तथा संयुक्त टीम बनाकर निरंतर जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा। उन्होंने कहा कि गाईडलाईन का पालन करते हुए आवश्यक सावधानी बरतते हुए हम जल्द ही कोरोना पर जीत हासिल कर सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57