Advertisement

गरियाबंद : जिले के 25 महिलाओं को आंगनबाड़ी में मिली नियुक्ति

गरियाबंद : जिले के 25 महिलाओं को आंगनबाड़ी में मिली नियुक्ति

उज्जवल राम सिन्हा /ब्यूरो रिपोर्टर /कलेक्टर प्रभात मलिक की पहल से जिले की 25 महिलाओं को आंगनबाड़ी में नौकरी मिल गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। इसके अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन, मिनी कार्यकर्ता के तीन एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 19 पदों के लिए नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। नियुक्त किये गये कर्मचारियों को 15 दिवस के भीतर महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय गरियाबंद में मूल प्रमाण पत्रों के साथ कार्यभार ग्रहण करने कहा गया है। नियुक्त हुए कर्मचारियों को शासन द्वारा बढ़ाये दर के आधार पर मानदेय मिलेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रूपये, मिनी कार्यकर्ता को 7 हजार 500 रूपये एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 5 हजार रूपये मासिक वेतन प्राप्त होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि कलेक्टर मलिक द्वारा आंगनबाड़ी के रिक्त पदों में भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने निर्देशित किये गये थे। साथ ही समय-समय पर वह भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा भी कर रहे थे। कलेक्टर के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाकर आंगनबाड़ी के रिक्त पदों में भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। डीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए नियुक्त तीन कर्मचारियों में ग्राम खरहरी निवासी धनेश्वरी विश्वकर्मा की नियुक्ति आंगनबाड़ी केन्द्र खरहरी 2 के लिए हुई है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्र टेवारी के लिए ग्राम टेवारी निवासी मयंत्री, आंगनबाड़ी केन्द्र गर्भनतोरा के लिए गर्भनतोरा निवासी प्रेमकुमारी की नियुक्ति हुई है। मिनी कार्यकर्ता के रिक्त पदों में आंगनबाड़ी केन्द्र दादरपारी के लिए दादरपारा निवासी भुनेश्वरी, केन्द्र थुहापानी के लिए थुहापानी निवासी कौशिल्या एवं आंगनबाड़ी केन्द्र नगरार के लिए नगरार निवासी दीपा यादव की नियुक्ति हुई है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नागाबुड़ा निवासी गीता बाई, तंवरबाहरा निवासी ओम कुमारी, कोकड़ी निवासी टीनेश्वरी, चिखली निवासी भुनेश्वरी, मोंहदा निवासी गंगोत्री, पंडरीपानी निवासी मीराबाई, संबलपुर निवासी कुमारी गंगा, छिंदौला निवासी किरण मानिकपुरी, पेंड्रा निवासी सेवती ध्रुव, दांतबाय निवासी भान मरकाम, गोडलबाय निवासी सुमेती नेताम, दसपुर निवासी जागृति, बेगरपाला निवासी शशीकला, ग.परसुली निवासी सरस्वती, मजरकट्टा निवासी गंगा बंजारे, नहरगांव निवासी हेमीन, झिथरीडुमर निवासी जागेश्वरी ध्रुव, आमामोरा निवासी सोनबती एवं ग्राम पाथरमोंहदा निवासी गौरीबाई की नियुक्ति हुई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57