खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर ब्लास्ट, मकान क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बची बुजुर्ग महिला

खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर ब्लास्ट, मकान क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बची बुजुर्ग महिला

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

रामनुजगंज/न्यूज रिपोर्टर/मनोज यादव/बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत शुर्रा के जवाहर नगर गांव में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से एक भीषण हादसा हो गया हो गया. हालांकि इस हादसे में किसी की भी जान नहीं गई. लेकिन गैस सिलेंडर का धमाका इतना भीषण था कि घर में रखा हुआ सामान तहस नहस हो गया. घर की दीवार सहित खिड़की, दरवाजे एवं छप्पर की पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

दरअसल घटना उस वक्त कि है जब घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला रसोई में सुबह तकरीबन 10:00 बजे खाना बना रही थी. इसी दौरान सिलेंडर में अचानक आग लग गई. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. बुजुर्ग महिला को इससे पहले कि कुछ समझ में आता दौड़कर घर से बाहर निकल गई और घर के पास अपने पड़ोसियों को मदद के लिए आवाज लगाई. महिला की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घर के अंदर घुसे. उन्होंने देखा चूल्हे में आग लगी हुई थी, लोगों के द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की गई. लगभग 15 से 20 मिनट आग को बुझाने की कोशिश करते रहे मगर आग की लपटे इतनी भयानक थी की लोग वहां से भागना ही उचित समझे. वही मामले की सूचना गैस एजेंसी को देने के लिए फोन किया गया लेकिन एजेंसी के कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया. देखते ही देखते आधे घंटे के भीतर गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ घर में मौजूद सारा सामान तितर-बितर हो गया. ब्लास्ट सिलेंडर भी कई टुकड़ों में गया. विस्फोट इतना भयानक था कि घर की छत उड़ गई. हालांकि किसी की जान की हानि नहीं हुई है.

LPG कंपनी से मुआवजे की मांग

घटना के बाद अब पीड़ित परिवार अब मुआवजे का मांग कर रहे है. इतनी बड़ी घटना होने के बाद परिवार सहित आसपास के लोग भी काफी सहमे हुए हैं. हालांकि देखना अब यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में किस तरह का एक्शन लेता है.