Advertisement

लखनपुर बस स्टैंड चौक में भगवान परशुराम की मूर्ति का किया गया अनावरण।

लखनपुर बस स्टैंड चौक में भगवान परशुराम की मूर्ति का किया गया अनावरण।

दिनेश बारी/न्यूज रिपोर्टर/ आज दिन शनिवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जी की जयंती लखनपुर क्षेत्र के विप्र समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लखनपुर बस स्टैंड चौक में नगर पंचायत लखनपुर के सौजन्य से स्थापित भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण भी सभी समाज व वर्गों के प्रमुख जनों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में सर्व ब्राम्हण समाज अम्बिकापुर के प्रमुख जन तथा सर्व ब्राह्मण समाज लखनपुर के सभी सदस्य सम्मिलित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व हवन से की गई तत्पश्चात भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मूर्ति का अनावरण किया गया साथ ही सभी जनों को प्रसाद वितरण किया गया। ।इसके बाद समाज के सभी जनों द्वारा शिव मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम की महाआरती की गई व प्रसाद वितरण किया गया जिसमे लखनपुर क्षेत्र के सैकड़ों विप्रजन उपस्थित रहे। इस दौरान अम्बिकापुर से समाज के आलोक दुबे, द्वितेंद्र मिश्र, कैलाश मिश्र, कौशलेंद्र पांडे, सत्येंद्र तिवारी, बच्चू तिवारी, विकास पाण्डेय, प्रशांत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे तथा लखनपुर समाज के दिनेश पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डेय, शशि पाण्डेय, रवि पाण्डेय, मोक्ष पाण्डेय, नीतीश दिहुलिया, शक्ति पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, हनी पाण्डेय, हर्ष वर्धन पाण्डेय, अमृत शर्मा, देवेश मिश्र, सावन पाण्डेय आदि सक्रिय रहे। मूर्ति अनावरण में लाल अजित प्रताप सिंहदेव, लाल रणजीत सिंह देव,लाल विक्रमादित्य सिंहदेव, नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सावित्री साहू, दिनेश साहू, राजेश अग्रवाल,कृपा शंकर गुप्ता, रमेश जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल,विनेश खलखो आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में बृजेन्द्र पांडेय अध्यक्ष,सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति सभी जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया व कार्यक्रम में उपस्थित मातृ शक्ति का विशेष वंदन किया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्राह्मण युवा ब्रिगेड का विशेष योगदान रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47