छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

अम्बिकापुर जिले के नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना हुआ संपन्न,महापौर एवं पार्षदों को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया!

अम्बिकापुर जिले के नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना हुआ संपन्न,महापौर एवं पार्षदों को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया!

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

नगर निगम अम्बिकापुर से महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मंजूषा भगत की जीत

नगर पंचायत लखनपुर से अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सावित्री साहू विजयी, नगर पंचायत सीतापुर से अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रेमदान कुजुर विजय घोषित

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने महापौर एवं पार्षदों को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया

अम्बिकापुर / नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत हुए चुनाव की मतगणना के परिणाम आज घोषित किए गए।इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों के अंतर से महापौर पद पर जीत दर्ज की है। अम्बिकापुर नगर निगम के 48 वार्डों में से 31 वार्डों में भाजपा, 15 वार्डों में इंडियन नेशनल कांग्रेस और 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज की। इसी तरह नगर पंचायत लखनपुर में अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री साहू ने 717 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। नगर पंचायत सीतापुर में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमदान कुजुर ने महज 9 मतों के अंतर से जीत हासिल की। सामान्य प्रेक्षक डॉ संतोष कुमार देवांगन की उपस्थिति में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक ने विजेता अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

नगरीय निकाय मतगणना परिणाम
महापौर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मंजूषा भगत को 42,836, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की को 31,773, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी प्रकाश कुमार किस्पोट्टा 340, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी श्री राजीव लकड़ा 251, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रत्याशी श्रीमती माधुरी साडील्य 236, हमर राज पार्टी प्रत्याशी श्री तरुण कुमार भगत 361 और नोटा में 431 मत पड़े।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वार्ड क्रमांक 01 से भाजपा प्रत्याशी कमलेश तिवारी, वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा प्रत्याशी सुशांत घोष, वार्ड क्रमांक 03 से भाजपा प्रत्याशी निरंजन राय, वार्ड क्रमांक 04 से भाजपा प्रत्याशी विनय प्रभा तिग्गा, वार्ड क्रमांक 05 से भाजपा प्रत्याशी डॉ. शिवमंगल सिंह, वार्ड क्रमांक 06 से भाजपा प्रत्याशी आलोक दुबे, वार्ड क्रमांक 07 से भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार पांण्डे, वार्ड क्रमांक 08 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी लुकस एक्का, वार्ड क्रमांक 09 से भाजपा प्रत्याशी रविकांत उरांव, वार्ड क्रमांक 10 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी निमन राशि एक्का, वार्ड क्रमांक 11 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी जे. कुजूर (जेनेबिबा कुजुर), वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा प्रत्याशी श्री मनोज गुप्ता, वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती किरण दीपक सिंह तोमर, वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनिता रविन्द्र गुप्त भारती, वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा प्रत्याशी मनीष सिंह, वार्ड क्रमांक 16 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गीता प्रजापति, वार्ड क्रमांक 17 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुमन मनोज कंसारी, वार्ड क्रमांक 18 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती संध्या कंसारी, वार्ड क्रमांक 19 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्री शुभम जायसवाल, वार्ड क्रमांक 20 से भाजपा प्रत्याशी हरमिन्दर सिंह टिन्नी, वार्ड क्रमांक 21 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती विमला सोनी, वार्ड क्रमांक 22 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती श्वेता गुप्ता, वार्ड क्रमांक 23 से भाजपा प्रत्याशी जितेंन्द्र सोनी, वार्ड क्रमांक 24 से भाजपा प्रत्याशी विजय सोनी, वार्ड क्रमांक 25 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूनम विद्यानंद मिश्रा, वार्ड क्रमांक 26 से भाजपा प्रत्याशी विशाल गोस्वामी (दूधनाथ), वार्ड क्रमांक 27 से निर्दलीय श्री शैलेश कुमार सिंह, वार्ड क्रमांक 28 से भाजपा प्रत्याशी दीपक यादव (रिंकू), वार्ड क्रमांक 29 से भाजपा प्रत्याशी विकास पांण्डेय, वार्ड क्रमांक 30 से भाजपा प्रत्याशी शशि कान्त जायसवाल, वार्ड क्रमांक 31 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी कलीम भाई, वार्ड क्रमांक 32 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शुभ्रा सोनी, वार्ड क्रमांक 33 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मेघा खांडेकर, वार्ड क्रमांक 34 से भाजपा प्रत्याशी राहूल त्रिपाठी “सन्नी”, वार्ड क्रमांक 35 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुषमा रोचक गुप्ता, वार्ड क्रमांक 36 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी मो. मेराज रंगरेज “गुड्डू”, वार्ड क्रमांक 37 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका गुप्ता, वार्ड क्रमांक 38 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी पपीन्दर सिंह (रवि), वार्ड क्रमांक 39 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी शफी अहमद खान, वार्ड क्रमांक 40 से निर्दलीय प्रत्याशी मो. हसन खान, वार्ड क्रमांक 41 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी मो. बाबर, वार्ड क्रमांक 42 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी मो. अख्तर फिरदौसी, वार्ड क्रमांक 43 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती ममता तिवारी, वार्ड क्रमांक 44 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती किरण साहू, वार्ड क्रमांक 45 से भाजपा प्रत्याशी अशोक सोनवानी, वार्ड क्रमांक 46 से भाजपा प्रत्याशी सालिम केरकेट्टा, वार्ड क्रमांक 47 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मीला तिर्की, वार्ड क्रमांक 48 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष कुमार सिंह पार्षद पद के लिए जीत दर्ज की।

नगर पंचायत सीतापुर में कांग्रेस की जीत
नगर पंचायत सीतापुर में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रेमदान कुजुर ने 9 मतों के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अमृता पैंकरा को 2,552, कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रेमदान कुजुर को 2,561 और निर्दलीय प्रत्याशी श्री गिरधर राम भगत को 209 प्राप्त हुए। 15 वार्डों में से 7 वार्डों में भाजपा, 4 वार्डों में कांग्रेस और 3 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। बता दें कि 14 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे।

नगर पंचायत लखनपुर में भाजपा की जीत
नगर पंचायत लखनपुर में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री साहू ने 717 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी को 2,639, कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती शिखा रमेश जायसवाल को 1,922 और निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती अनिशा गुप्ता को 107 प्राप्त हुए। 15 वार्डों में से 10 वार्डों में भाजपा और 5 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!