CM Bhent Mulaqat : मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल, विभिन्न विकास कार्याें का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल मंगलवार, आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम और विभिन्न विकास कार्याें के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल दोपहर 12.10 बजे मोवा स्थित पाम-बेलाजियो अपार्टमेंट के सामने 1000 सीटर गारमेंट फैक्ट्री का भूमिपूजन करेंगे और दोपहर 12.35 बजे माना स्थित पुष्पवाटिका पहुंचकर वहां जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.55 बजे लालपुर स्थित जय शीतला माता मंदिर जाएंगे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री दोपहर 1.05 बजे बोरियाखुर्द स्थित मिनी स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे और वहां भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होकर आमजनों से संवाद करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 3.15 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।