Advertisement

सूरजपुर : पुरानी पेंशन योजना अथवा एनपीएस के चयन हेतु तिथि में वृद्धि

सूरजपुर : पुरानी पेंशन योजना अथवा एनपीएस के चयन हेतु तिथि में वृद्धि

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राज्य शासन के शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना अथवा एनपीएस का चयन हेतु विकल्प प्रस्तुत करने के लिए 5 मार्च 2023 तक समय-सीमा निर्धारित की गई थी। इस अवधि में कतिपय शासकीय सेवकों द्वारा किसी भी प्रकार का विकल्प प्रस्तुत नहीं किया गया है। ऐसे शासकीय सेवकों के लिये राज्य शासन द्वारा पुरानी पेंशन योजना अथवा एनपीएस का चयन हेतु 08 मई 2023 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। अतः ऐसे शासकीय सेवक जिनके द्वारा पुरानी पेंशन योजना अथवा एनपीएस के चयन नहीं किया गया है, उनसे विकल्प प्राप्त कर कार्मिक संपदा में अपडेट किया जाये। शासकीय सेवक द्वारा विकल्प प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो भविष्य में किसी प्रकार का विकल्प चयन करने का अन्य अवसर नहीं दिया जायेगा। इस प्रकार निर्धारित तिथि तक विकल्प प्रस्तुत नहीं करने वाले शासकीय सेवकों द्वारा स्वयंमेय एनपीएस हेतु सहमति मान्य करते हुए आगामी कार्यवाही की जावेगी। निर्धारित तिथि में विकल्प प्रस्तुत करने के लिये अपने कार्यालय से संबंधित शासकीय सेवकों को पृथक से कार्यालयीन पत्र के माध्यम से सूचित कर अनिवार्यतः विकल्प प्राप्त करने का कष्ट करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57