Advertisement

जशपुरनगर : जशपुर में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा का संभाग स्तरीय टेक्निकल सपोर्ट एजेंटों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

जशपुरनगर : जशपुर में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा का संभाग स्तरीय टेक्निकल सपोर्ट एजेंटों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री शर्मा ने दी रीपा की व्यापक जानकारी

रीपा योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए आजीविका के माध्यम से अतिरिक्त आय के साधन बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है- प्रदीप शर्मा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार, योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास प्रदीप शर्मा ने आज जशपुर कलेक्ट्रेट स्थित मंत्रणा सभाकक्ष में आयोजित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा के संभाग स्तरीय टेक्निकल सपोर्ट एजेंटों का एक दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल हुए एवं रीपा अंतर्गत सभी बिंदुओं का व्यापक जानकारी दी।
मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में संसाधनों की अपार भंडार है इसको हमें बेहतर प्रयोग करना है। उन्होंने जशपुर जिले के प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए गोधन न्याय योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन गोबर खरीदी सहित नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी विकास में बेहतर कार्य कर रही है। इसे गांव-गांव तक पहुंचाना है गांव के लोगों को आजीविका से जोड़ना है। छत्तीसगढ़ में लोहा, संगीत, मेडिसिन एवं महुआ बृहद खजाना है जिसका हमें उपयोग करना है जिसे हमारे पुरखों ने संजो कर रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को अलग-अलग आजीविका गतिविधियों तथा उत्पादों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पैसा देना चाहती है। रूरल इंडस्ट्रियल पॉलिसी इसलिए बनाई गई है कि गांव उत्पादन का केंद्र बने, शहरों की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्यों के अतिरिक्त गतिविधियों का चयन भी स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान रखकर किया जा सके। उन्होंने पांच गांव को रीपा से जोड़ने कहा।
शर्मा ने जशपुर सी मार्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि सी मार्ट के माध्यम से विभिन्न उत्पादों का विक्रय कर लाभ अर्जित किया जा रहा है। रीपा योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए आजीविका के माध्यम से अतिरिक्त आय के साधन बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। रीपा के अन्तर्गत दाल मिल, आयल मिल, फिनाईल निर्माण, मछली पालन, बाड़ी विकास, मुर्गी पालन, सबुन निर्माण, मूर्ति शिल्प, गहना बनाना, बढ़ाई कार्य, कुम्हार के लिए कार्य, चना-मुर्रा, पैकेजिंग मशीन, मिनी राईस मिल, फेब्रिकेशन, वेल्डिंग वर्कशॉप एवं गमला निर्माण आदि युनिट लगाई जायेगी।
जशपुर विधायक विनय भगत ने राज्य शासन नरवा गरवा घुरवा बाड़ी की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इसमें हर वर्ग का व्यक्ति जुड़कर लाभ अर्जित कर रहा है और जशपुर जिला विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि जशपुर प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है और सुंदर है इससे सजाने की आवश्यकता है। यहां पर चाय, आलू, स्ट्रॉबेरी, लीची, आम, स्ट्रॉबेरी खेती की अपार संभावनाएं हैं। जिस पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिले में शासन की योजनाओं का क्रियान्यांन विभिन्न विभागों द्वारा किया जा रहा है। महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से गांव के लोगों को आजीविका से जोड़ा जा रहा है। महिला स्व सहायता समूह की महिला लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर हीरू राम निकुंज, सूरज चौरसिया, जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव, डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय, झारखंड से आए फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी सिद्धार्थ, अतिथि गण एवं संभाग से आए संभाग स्तरीय टेक्निकल सपोर्ट एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57