Advertisement

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री के सलाहकार ने जशपुर के फूड लैब का निरीक्षण किया

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री के सलाहकार ने जशपुर के फूड लैब का निरीक्षण किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार, योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास प्रदीप शर्मा ने आज जशपुर के फूड लैब का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद और पैकेजिंग की जानकारी ली। इस अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव, डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय, सूरज चौरसिया, झारखंड से आए फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी सिद्धार्थ, अतिथि गण एवं संभाग से आए संभाग स्तरीय टेक्निकल सपोर्ट, युवा वैज्ञानिक समर्थ जैन एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा, विधायक विनय भगत, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों ने हर्बल उत्पाद के चाय की चुस्की लेकर आनंद लिया।
मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सी मार्ट और फूड लैब की सुविधा दे रही है, ताकि सभी महिलाओं के हाथों में रोजगार हो। उन्होंने ने समान पैकिंग की जानकारी ली और फूड लैब में रागी का बिस्किट, अदरक इलाइची वाली चाय पत्ती, ग्रीन टी, काली चायपत्ती, गुलाब मसाला चायपत्ती, कैंसर मसाला चायपत्ती, रागी कुकीज़ और चावल,आचार दाल, काजू सहित अन्य सामग्री के पैकिंग कार्य का अवलोकन किया।
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न गौठानों में तैयार उत्पादों को फूड लैब में इकठ्ठा किया जाता हैं। फिर अच्छे से पैकिंग की जाती है और सी मार्ट के माध्यम से विक्रय किया जाता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57