Advertisement

राजनांदगांव : संबल किताब शासन की योजनाओं का अच्छा संकलन

राजनांदगांव : संबल किताब शासन की योजनाओं का अच्छा संकलन

शासकीय दिग्विजय कालेज के विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं से संबंधित किताबों का किया गया नि:शुल्क वितरण

विद्यार्थियों ने कहा पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताब उपयोगी एवं ज्ञानवद्र्धक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उमेश प्रधान /न्यूज रिपोर्टर /छत्तीसगढ/शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की किताब संबल, जनमन, न्याय के 4 साल, हमर माटी हमर कलेवा, न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल, खुशहाली का नया दौर, ब्रोशर, पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण शासकीय दिग्विजय कालेज के विद्यार्थियों को आज कलेक्टोरेट स्थित जनसम्पर्क कार्यालय में किया गया। एम.कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थी योगेन्द्र बंधे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन किताबों से मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि राजीव युवा मितान क्लब योजना उन्हें बहुत अच्छी लगी। टिकेश्वरी देवांगन ने कहा कि संबल, जनमन एवं अन्य किताबों में छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न योजनाओं की पूरी जानकारी दी गई है। आकाश कुमार ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। नि:शुल्क किताब मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इन किताबों में तथ्यपरक प्रमाणिक जानकारी दी गई है। शासन की गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना उन्हें अच्छी लगी। दिनेश्वर कुमार नेताम ने कहा कि संबल किताब शासन की योजनाओं का अच्छा संकलन है। राजीव युवा मितान क्लब एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना बहुत पसंद है। यमुना वर्मा ने गोधन न्याय योजना की प्रशंसा की। ट्विंकल देवांगन ने बताया कि वे आईपीएस ऑफिर बनना चाहती हैं। अभिषेक देवांगन ने बताया कि वे फुड इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं। विद्यार्थियों ने अपने कैरियर से जुड़ी बातें साझा की।
इस अवसर पर जितेन्द्र साहू, धर्मेन्द्र निषाद, लिकेश कुमार साहू, राकेश कुमार बांधव, चंद्रहास चंद्रवंशी, खिलेश कुमार, सागर किरण साहू, डिलेश्वर कुमार, शेखर विनायक छन्नी साहू, दीपक वर्मा, रामेश, शुभम, अलका पटेल, अविनाश नागदेवे, तनुजा साहू, नंद किशोर साहू, शुभम देवांगन, धनेश्वरी ठाकुर, नीरज कुमार देवांगन, मौनश्री साहू, खूबचंद साहू, किरण कुमार मंडावी, राहुल ककरायणे, तिलकराम, लितेश कुमार, झनक कतलम, रूबी साहू, कविता साहू, हरिचन्द्र भैतीक, आशीष मसीह, लीलाधर, आकाश कुमार, ओमप्रकाश, उपेन्द्र कुमार, टोमेश्वर कुमार, मुकुल सोनकर, रितेश कुमार, एवेन्द्र साहू, भीषम लाल, योगेन्द्र साहू, प्रीति झा, पूजा साहू, मोनिका कोठारी, नेहा झा, डॉली साहू, टुमेश्वरी, रूपक झा, यमुना वर्मा, साझी सरजारे, जितेन्द्र साहू, राहुल तिवारी, दीपक कुमार, निकिता अम्बादे, अमन साहू, शेखर वर्मा, डिलेश्वर वर्मा सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57