Advertisement

जांजगीर-चाम्पा : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अकलतरा में एक मई को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

जांजगीर-चाम्पा : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अकलतरा में एक मई को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उमेश प्रधान/ न्यूज रिपोर्टर /छत्तीसगढ/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अकलतरा में एक मई 2023 सोमवार को 9 बजे से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।
प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अकलतरा से प्राप्त जानकारी अनुसार सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक मई को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अकलतरा में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प में भाग लेने वाले आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत और आईटीआई में न्यूनतम 50 प्रतिशत होनी चाहिए। फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, विद्युतकार, टुल एवं डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर जर्नल ट्रेड वाले आवेदक कैम्प में भाग ले सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 24 वर्ष होनी चाहिए। प्लेसमेंट कैम्प में केवल पुरुष आवेदक ही सम्मिलित हो सकेंगे। आवेदक अपने समस्त मूल दस्तावेज की तीन सेट फोटो कॉपी एवं तीन पासपोर्ट फोटो सहित कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अकलतरा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57