छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़सूरजपुर

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी- सिंहदेव

अम्बिकापुर : कोविड संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी- सिंहदेव

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

स्वास्थ्य मंत्री निःशुल्क बूस्टर डोज टीकाकरण का किया शुभारंभ

अम्बिकापुर 15 जुलाई 2022 छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने शुक्रवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में कोविड के निःशुल्क बूस्टर डोज का शुभारंभ किया। 18 से 59 आयु वर्ग के ऐसे व्यक्ति जिन्होंने कोविड के दोनांे डोज 6 माह पहले लगवा लिया है वे सभी टीकाकरण केन्द्रों में निःशुल्क एहतियाती डोज लगवा सकते है। स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण के संबंध में चिकित्सकों एवं एएनएम से पूछताछ कर जानकारी ली। उन्होंने कम से कम वायल की नुकसान हो इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सिंहदेव ने कहा कि कोविड संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। टीकाकरण के बाद शरीर संक्रमण के खतरे से बचाव कर पाएगा। संक्रमण होगा तो भी गंभीर लक्षण नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि आज से 75 दिन के लिए 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों के लिए निःशुल्क बूस्टर डोज लगाई जाएगी। जो अब तक कोई भी डोज नहीं लगाए है वे जल्द से जल्द डोज लगवाएं। सर्दी-खांसी बुखार हो तो टीका न लगवाएं। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों का भी टीकाकरण होना जरूरी है लेकिन वैकल्पिक आधार पर टीकाकरण के लिए बच्चों और उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित किया जाना है। अभिभावकों की सहमति से ही ऐसे बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
शुभारंभ अवसर पर महापौर डॉ अजय तिर्की ने बूस्टर डोज का टीका लगवाया। इसके साथ ही अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारियांे ने भी बूस्टर डोज का टीका लगवाया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, सी.एम.एच.ओ. डॉ पी.एस. सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!