
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़विश्व
पाकिस्तान के लोगों को बाढ़ और भूकंप का प्रकोप झेलने में सक्षम घर मुहैया करा रहा दक्षिण अफ्रीकी एनजीओ
पाकिस्तान के लोगों को बाढ़ और भूकंप का प्रकोप झेलने में सक्षम घर मुहैया करा रहा दक्षिण अफ्रीकी एनजीओ
जोहानिसबर्ग, 22 सितंबर/ दक्षिण अफ्रीका का एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) पाकिस्तान के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बांस से बने ऐसे घर मुहैया करा रहा है, जो बाढ़ और भूकंप का प्रकोप झेलने में सक्षम हैं।.
एनजीओ ‘स्पिरिचुअल कॉर्ड्स’ की संस्थापक सफीया मूसा ने कहा कि बांस, चूना, मिट्टी और अन्य मजबूत-टिकाऊ सामग्री से बने घरों ने पाकिस्तान में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ का प्रकोप झेल लिया, लेकिन मिट्टी की ईंटों से निर्मित ढांचे नष्ट हो गए।.










