छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलोदा बाजारब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी खबर : भाटापारा में बीजेपी नेता की घर में घुसकर हत्या, बेटा गंभीर

भाटापारा। प्रदेश में भाटापारा से बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदरू के कल्याणी नगर में बीजेपी नेता के भाटापारा स्थित घर में 20-30 लोगों ने घुसकर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने डंडे-चाकू से कई वार किए। उनके बेटे को भी मारा। इसके बाद भाग गए। इस घटना की सूचना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बीजेपी नेता की मौत गई है और बेटे का इलाज चल रहा है। वहीं, बीजेपी नेता के परिजनों का कहना है कि आरोपियों द्वारा जितेंद्र पाल से 6 माह पहले 1 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। वारदात को अंजाम देने 20-30 लोग पहुंचे थे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

16 साल का बेटा घायल

जानकारी के अनुसार जिले में कुछ बदमाश बीजेपी नेता जितेंद्र पाल (46) के घर में घुस आए और उन पर और उनके बेटे आयुष (16) पर पत्थर, लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान हमलावरों ने गाली-गलौज भी किया। इस प्राणघातक हमले में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद दोनों को लहूलुहान हालत में खुसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान जीतेंद्र पाल ने दम तोड़ दिया, जबकि पुत्र आयुष की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।

आरएसएस से जुड़े थे जितेंद्र पाल

पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 302, 307, 458, 147, 148, 149, 294, 506(इ) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि नेता पर हमला क्यों किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है। बताया गया कि जितेंद्र पाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़े थे। हालांकि चर्चा है कि मृतक का किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं था, लेकिन अब पूरा मामला पुलिस जांच के बाद ही खुलेगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!