ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Maghi Punni Fair : माघी पुन्नी मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

राजिम : Maghi Punni Fair : माघी पुन्नी मेला का सांस्कृतिक मंच छत्तीसगढ़ की संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों से दमक उठा है। लोक कला मंच की प्रस्तुति जीवंतता प्रदान कर रही है तो जगराता और पंडवानी महाभारत की कथाओं की ओर ले जा रही है। रामायण की प्रस्तुति से राम नाम की गंगा बह रही है। जस गीत झांकी डांस ग्रुप इत्यादि कार्यक्रमों की बहार आ गई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कोपरा के विजय मार्कंडेय ने भजन संध्या की प्रस्तुति दी। उन्होंने जैसे ही मैली चादर ओढ़ के कैसे… भजन प्रस्तुत किया उसके बाद तो समां ही बंध गया। उन्होंने हे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ…, आओ महिमा गाए भोलेनाथ की… भजनों ने धूम मचा दी।

पिपरछेड़ी के ओम कुमार ने आदिवासी भुंजिया नृत्य प्रस्तुत किया। रावड़ के हेमंत कुमार साहू ने रामायण, छोटे उरला के हेमीन भाई महेश्वरी ने गिरोधपुरी के माटी चंदन,

हसदा नंबर 2 उत्तम साहू ने जस गीत जगराता झांकी, बीरेझर के कुमारी हेमा साहू ने तिरंगा डांस ग्रुप की शानदार प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम को देखने के लिए सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक दर्शक बैठे रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज सेन एवं किशोर निर्मलकर ने किया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!