छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

छोटे से कार्यकर्ता को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया, यह केवल भाजपा में ही संभव है – देवेन्द्र प्रताप सिंह

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा सदस्य के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओपी चैधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह जनजाति समाज से आते हैं और रायगढ़ राज परिवार से हैं। राजा चक्रधर की याद में छत्तीसगढ़ में चक्रधर समारोह आयोजित किया जाता हैं देवेंद्र प्रताप सिंह इन्ही के परपोते है। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के पिता स्व. सुरेंद्र प्रताप सिंह दो दशक तक लैलूंगा विधानसभा से विधायक थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

देवेन्द्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पहले तो मीडिया से यह जानकारी मिली कि मुझे राज्यसभा के लिए भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मुझे जैसे ही छोटे से कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी इतना आगे पहुंचा देगी। मुझे इस बात की जानकारी लगभग आधे घंटे बाद हुई जब मैंने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल जी से बात किया। उन्होंने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए की। उसके पहले मैं रेलवे विभाग में सरकारी नौकरी में था नौकरी से इस्तीफा देकर मैंने 2003 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। तब से लगातार भारतीय जनता पार्टी एवं संघ से जुड़ा हुआ हूं। उन्होंने राज्यसभा सदस्य के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!