Advertisement

धमतरी : दीदी मड़ई सम्मान-आभार समारोह एवं राजीव युवा मितान सम्मेलन, महिला जागृति शिविर का आयोजन 11 मई को

धमतरी : दीदी मड़ई सम्मान-आभार समारोह एवं राजीव युवा मितान सम्मेलन, महिला जागृति शिविर का आयोजन 11 मई को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दीदी मड़ई सम्मान, आभार समारोह एवं राजीव युवा मितान सम्मेलन, महिला जागृति शिविर 2023 का आयोजन गुरूवार 11 मई को आयोजित किया जाएगा। मंडी प्रांगण नगरी में सुबह 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास और जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिहावा विधायक और उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डॉ.लक्ष्मी धु्रव द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष श्री मोहन लालवानी, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, विधायक और समन्वयक छत्तीसगढ़ राजीव युवा मितान क्लब श्री देवेन्द्र यादव, विधायक भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मण्डावी, विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी श्रीमती कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष श्री नीशु चन्द्राकर, सदस्य श्री मनोज साक्षी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
दीदी मड़ई में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाते हुए छः विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि, जनसम्पर्क और स्वास्थ्य विभाग शामिल हैं। वहीं मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छता दीदी, महिला स्व सहायता समूह बिहान की महिलाओं और युवा मितान क्लब के जरिए प्रदेश स्तर पर पहले, दूसरे स्थान पर आने वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57