Advertisement

डोंगरगांव नगर का फिल्टर प्लांट फेल्यूअर, – टिंकू देवांगन

डोंगरगांव नगर का फिल्टर प्लांट
फेल्यूअर, – टिंकू देवांगन

पीएचई की त्रुटिगत नीतियों से वंचित हैं नागरिक है परेशान

डोंगरगांव नगर।
नगर के मटियावार्ड स्थित जल आवर्धन योजना अंतर्गत नवनिर्मित फिल्टर प्लांट फेल्यूअर, साबित हो रहा है। गर्मी के दिनों में पेयजल समस्या स्वाभाविक है और हर गली मोहल्ले में पाइप लाइनों अनेको जगह फुट जा रही है लेकिन पूर्व सांसद अभिषेक सिंह द्वारा सांसद मद से स्वीकृत जल आवर्धन योजना के कार्य पूर्ण होने के बाद भी आरंभ नही हो सका है जिससे अनेको वार्डों में पेयजल समस्या बनी हुई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इस सन्दर्भ में नगर पंचायत के जनता कॉग्रेस छत्तीसगढ़ शहर अध्यक्ष टिंकु देवांगन ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 12 करोड़ की लागत से निर्मित डोंगरगांव नगर के विभिन्न वार्डो में पानी की समस्या बनी हुई है। नगर पंचायत के द्वारा सप्लाई किये जाने वाले जलस्रोत बोरवेल्स सुख गए है। इसलिए पानी की कमी हो रही है।और इधर पाइप लाइन अनेको जगह से फुट रही है नगर के पुराना बस स्टैंड के पास 24 घण्टे से अधिक हो गई है पाइप लाइन फूटे ।लेकिन नगर प्रशासन इस ओर ध्यान नही दे रही है और एक ओर वार्डो में पानी नही आने से वार्ड वासी परेशान हैं फिल्टर प्लांट में पानी की सप्लाई दर्री एनीकट से होती है। लेकिन विभाग के अधिकारियों में सामंजस्य नही बनने के कारण सिचाई विभाग द्वारा गेट को खोल दिया जाता है। जिससे पानी रुकता नही है और नगर स्थित फिल्टर प्लांट में पानी नही पहुच पाता है। अतः फिल्टर प्लांट के लिए उचित कदम उठाते हुए नगर को पर्याप्त पेयजल मुहैया कराने प्रशासन फेल्यूअर, सबित हो रही है

टिंकू देवांगन ने बताया कि योजना के तहत नगर के सभी घरों में नल कनेक्शन देना है। तो नगर पंचायत से जल प्रदाय होगा या पीएचई कनेक्शन देगा इसे लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति है। इससे नागरिक योजना से वंचित हैं। नगर प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की भी दरकार है।

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट====

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05