छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

तेज धूप के साथ उमस वाली गर्मी, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में अब भीषण गर्मी व उमस शुरू हो गई है। दोपहर की तेज धूप झुलसाने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में तीन डिग्री तापमान और बढ़ने की संभावना है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस एआरजी (सक्ती) का दर्ज किया गया। वहीं रविवार को भी मौसम में गर्मी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी से अभी किसी भी प्रकार से राहत के आसार नहीं है।

19 मई के बाद ही मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है।

मई माह में पहले हफ्ते में बारिश हुई थी। इस कारण गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था। अब मौसम खुलने के बाद गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर की चिलचिलाती धूप अब चुभने लगी है और गर्म हवाओं की वजह से उमस में भी बढ़ोतरी होने लगी है।

चक्रवात हुआ कमजोर चक्रवात कमजोर पड़ते ही मौसम में एक बार फिर बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी है। मई माह का दूसरा पखवाड़े बेहद गर्म भरा हो सकता है। शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तपिश अब काफी बढ़ गई है और गर्मी लगातार बढ़ने लगी है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अब आने वाले चार से पांच दिन तपिश और बढ़ेगी। गर्मी से किसी भी प्रकार से राहत के आसार नहीं है। इन दिनों उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के कारण उमस में और बढ़ोतरी हुई है।

शहर में अब गर्मी बढ़  रही है। लोग बेहाल हो रहे हैं और उनको अब आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की चिंता सताने लगी है। शनिवार को कवर्धा का तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान की बात करें तो 26 डिग्री तक पहुंचा है।

आने वाले दिनों में पारा और ज्यादा चढ़ने की बात कहीं जा रही है। गर्मी से अब राहत किसी तरह से मिलने की गुंजाइश नहीं दिख रही है। पारा चढ़ने के कारण दिन के समय लोग शहर की सड़कों पर नजर नहीं आते हैं और दोपहर का सन्नाटा पसर जाता है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!