छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

मेरे अंदर का अफ्रीकी हमेशा अफ्रीकी म्युजिक और डांस का जश्न मनाना चाहता है: नोरा

मेरे अंदर का अफ्रीकी हमेशा अफ्रीकी म्युजिक और डांस का जश्न मनाना चाहता है: नोरा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुंबई: एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही और नाइजीरियाई सेंसेशनल सिंगर रेमा ने मुंबई में उनके प्रदर्शन से मंच पर आग लगा दी।
इस प्रदर्शन के साथ ही रेमा उर्फ डिवाइन इकुबोर का तीन भारतीय शहरों का बहुचर्चित दौरा शुरू हो गया है।

नोरा ने भारत के पहले अफ्रोबीट्स सॉन्ग गुरु रंधावा के डांस मेरी रानी पर रेमा के साथ ठुमके लगाए। मंच पर जाने से पहले दोनों ने वैनिटी वैन में भारतीय और अफ्रीकी संस्कृति और संगीत के लिए अपने आपसी प्रेम और अफ्रोबीट्स इंडस्ट्री में अपने व्यक्तिगत योगदान की खूबसूरत यादें साझा कीं।

23 वर्षीय नाइजीरियाई सुपरस्टार ने मंच पर मनीष मल्होत्रा के परिधान पहने और भारतीय ध्वज भी लहराया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

नोरा ने कहा: रेमा का शो वास्तव में शानदार था और मैंने मंच पर पूरी तरह से इनजॉय किया। वह गर्मजोशी से भरे हुए प्रतिभाशाली कलाकार हैं। एक उत्तरी अफ्रीकी होने के नाते, मेरे लिए यह देखना गर्व का क्षण है कि कैसे एफ्रो म्युजिक और डांस मूवमेंट अब भारत में एक मुख्य आधार बन गया है।

उन्होंने कहा, यह अद्भुत है कि कैसे अफ्रोबीट्स, बिल्कुल भारतीय संगीत की तरह, पूरी दुनिया में इतना बड़ा मूवमेंट बन गया है। यह मेरे लिए खुशी का क्षण है क्योंकि मैं लंबे समय से इस शैली से काफी हद तक जुड़ी हुई हूं।

नोरा भविष्य में रेमा और कई अन्य एफ्रो कलाकारों के साथ शो करने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा: मेरे अंदर का अफ्रीकी हमेशा अपनी कला के माध्यम से एफ्रो म्युजिक और डांस का जश्न मनाना चाहता है।

रेमा नोरा फतेही से मिलकर खुश हैं।

उन्होंने कहा, वह फायर हाउस हैं और उनकी ऊर्जा संक्रामक है। मैंने आज रात मुंबई में उनके साथ बॉलीवुड के कुछ मूव्स पर थिरकने का पूरा आनंद लिया।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!