Advertisement

कलेक्टर ने वर्षा प्रारंभ होने से पूर्व 15 जुलाई तक निर्माणकार्य पूर्ण करने कार्यपालन अभियंता सेतु अम्बिकापुर को दिए सख्त निर्देश

अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर महान नदी निर्माणाधीन पुलिया के निर्माण अविलंब होने पर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह ने* *असंतोष जाहिर किया

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/ सूरजपुर/29 मई 2021/ 28 मई 2021 को कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह द्वारा विकास खंड प्रतापपुर के भ्रमण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर के समक्ष अम्बिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर महान नदी में निर्माणाधीन पुल के निर्माण में विलम्ब किये जाने की जानकारी दिये जाने पर कलेक्टर द्वारा तत्काल कार्यपालन अभियन्ता सेतु निर्माण संभाग अम्बिकापुर को कलेक्टर कार्यालय में जानकारी के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

29 मई 2021 को कार्यपालन अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग अम्बिकापुर जिला सूरजपुर अन्तर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान कार्यपालन अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग अम्बिकापुर द्वारा जिले में प्रेमनगर, प्रतापपुर एवं भटगांव विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत निर्माणाधीन तथा अप्रारंभ कार्यों की जानकारी प्रस्तुत किया गया। समीक्षा में कलेक्टर द्वारा अम्बिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर महान नदी में बन रहे पुल निर्माण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुये कार्यपालन अभियन्ता सेतु संभाग अम्बिकापुर को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि उक्त पुल का निर्माण कार्य 15 जुलाई 2021 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें ताकि आगामी वर्षा ऋतु के दौरान आम नागरिकों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले में 690 लाख की लागत से स्वीकृत 04 पुल जिनका सर्वे कार्य चल रहा है। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि सर्वे कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करायें तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत 04 पुल जिनका प्राक्कलन विभाग द्वारा शासन को भेज दिया गया है तथा शासन स्तर से स्वीकृति अप्राप्त है जिसके संबंध में कलेक्टर द्वारा स्वीकृति प्राप्त करने हेतु कलेक्टर के हस्ताक्षर से अर्धशासकीय पत्र शासन को भेजने का निर्देश दिया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57