छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

छात्रों के लिए खुशखबरी- स्कूल खुलते ही मिलेंगी पाठ्यपुस्तकें, स्कूल शिक्षा विभाग ने दी जानकारी

रायपुर: स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के पहले दिन सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक प्रदाय किए जाने का पूरा प्रबंध कर लिया है। इसके लिए पाठ्यपुस्तक निगम के डिपो से पुस्तकें शासकीय, मान्यता प्राप्त तथा निजी स्कूलों के कक्षा 1 से लेकर 10वी तक के विद्यार्थियों के वितरण हेतु हाईस्कूलों एवं संकुलों को प्रदाय कर दी गई है।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

Raipur News: शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में नवीन शिक्षा सत्र 16 जून से शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के निर्देशानुसार शिक्षा सत्र के शुरूआती दिन ही निःशुल्क पुस्तकें एवं गणवेश का वितरण समारोहपूर्वक किया जाना है। इसको ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने मुद्रित पुस्तकों को जिलों के डिपो में और वहां से हाईस्कूलों और संकुलों में भिजवा दिया है।

Raipur News: अब तक राज्य के 4615 हाई स्कूलों में से 4572 में विद्यार्थियों को वितरण के लिए पुस्तकें भिजवा दी गई है। इसी तरह राज्य के 5703 संकुलों में से 3175 संकुलों में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें पहुंचा दी है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में भी डिमांड के अनुसार पुस्तकें भेजी जा रही है। अब तक 432 आत्मानंद स्कूलों में से 369 में विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें भेज दी गई है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

Raipur News: अंबिकापुर डिपो से सभी 581 हाईस्कूल में, 882 संकुल में से 432 और सभी 61 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों के लिए पुस्तकें वितरण हेतु पहुंच चुकी है। रायगढ़ डिपो से सभी 428 हाईस्कूलों में पुस्तकें पहुंच चुकी है, जबकि 620 संकुल में से 191 तथा सभी 40 आत्मानंद स्कूलों के लिए पुस्तकें पहुंचाई जा चुकी है। इसी प्रकार राजनांदगांव डिपो से 642 हाई स्कूलों में से 636, 652 संकुल केन्द्रों में से 436 और 41 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में से 38 के लिए पुस्तकें वितरण हेतु पहुंच चुकी है। शेष हाईस्कूलों एवं संकुल केन्द्रों में पुस्तकों के पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण के लिए रायपुर डिपो से 1559 हाईस्कूलों में से 1523, 1714 संकुलों में से 705 में और 143 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में से 88 स्कूलों में पुस्तकें पहुंच चुकी है। बिलासपुर डिपो से सभी 881 हाईस्कूलों में, 961 संकुल में से 952 और 73 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में से 72 स्कूलों के लिए पुस्तकें वितरण के लिए पहुंच चुकी है। जगदलपुर डिपो से सभी 523 हाईस्कूल में, 874 संकुल में से 459 और 74 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में से 73 स्कूलों के लिए पुस्तकें वितरण हेतु पहुंच चुकी है।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!