छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

बकरा, मुर्गी और अनाज चोरी करने वाले तीन अय्याश चोर गिरफ्तार

गरियाबंद। ये चोर अय्याश हैं, इनके नवाबी शौक हैं, जिसे पूरा करने ये किसी भी हद तक चले जाते थे. तीन लोगों की इनकी शातिर प्लानिंग और जोड़ी कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है, जिसमें ये अपनी अय्य़ाशी के लिए बकरा, मुर्गी और अनाज तक चुरा ले जाते थे, लेकिन इस बार ओडिशा के पड़ोसी गांव में महिलाओं के जेवरात पर हाथ मारते धरे गए. इसके बाद चोरों को उनके ही गांव के ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

दरअसल, देवभोग पुलिस ने कैटपदर निवासी इशो नागेश 22 वर्ष, कुंजल नागेश 26वर्ष, हेमंत नेताम 27 वर्ष को गिरफ्तार किया है. ग्रामीण लखिश्वर नागेश की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380 (34) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

हैरानी की बात तो यह है कि इन तीनों को पुलिस के हवाले करने पूरा गांव उठ कर थाने पहुंचा था. आरोपी युवक शनिवार को पहले लखीश्वर के सूने मकान में दीवार तोड़कर कैश पर हाथ साफ किया था. उसी रात ओडिशा में पड़ोस के गांव में पहट को महिलाओं के गले से जेवरात पर हाथ साफ करने के फिराक में धरे गए थे.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जान पहचान होने के कारण ओडिशा के लोगों ने ओडिशा पुलिस के बजाए कैटपदर ग्रामीणों को चोरों को सुपुर्द कर दिया था, लेकिन बार-बार इनकी हरकतों के कारण इस बार आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया. थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्रवाई पूर्ण होने के बाद विधिवत जेल दाखिल किया जाएगा.

अयाशी करने लॉकडाउन से शुरू की वारदातें

दो साल पहले तीनों ने कैठपदर और देवभोग के एक किराना व्यवसायी के गोदाम से अनाज पर हाथ साफ कर चोरी की शुरुआत की. इसके बाद से ये लगातार ओडिशा सीमा और अपने गांव, जान-पहचान वालों के घर से मुर्गा, बकरा, दलहन और नगद के लिए छोटी चोरी को अंजाम देने लगे.

पड़ोसी राज्य में चोरी की वारदातें

पड़ोसी राज्य से ट्रैक्टर की बैटरी, सोलर पंप भी गायब करना शुरू किया. पैसे से ये रंगरेलिया मनाया करते थे. 4 माह पहले 80 हजार देकर एक नई कार भी फाइनेंस करा लिए थे. तीनों इसी में सवार होकर घूमते थे. धरे जाने के बाद पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त किया है. तलाशी में गाड़ी से चाकू के अलावा कंडोम और सेक्स बढ़ाने के इंजेक्शन तक मिले हैं. हालांकि इसका जिक्र रिकॉर्ड में नहीं है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!