छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत को बंद कर तेजस एक्सप्रेस का परिचालन शुरू : जानिए क्या है वजह…

बिलासपुर। रेल विभाग की घोषणा के मुताबिक आज से बिलासपुर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की जगह तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है। रेलवे प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि इसमें किराया कुछ कम रहेगा लेकिन सुविधाएं समान दी गई है। वहीं समय सारणी में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कुछ दिनों बाद ही वंदे भारत एक्सप्रेस को फिर से शुरू कर दिए जाने की योजना है।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

तेजस एक्सप्रेस में ये रहेगा यात्री किराया

बिलासपुर-नागपुर एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया वंदे भारत ट्रेन में 1890 रुपए था जबकि तेजस में 1755 रुपए चुकाना होगा। इसी तरह चेयर कार में इसी दूरी के लिए 955 की जगह 830 रुपए देने होंगे। रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, राजनांदगांव और बिलासपुर के बीच की यात्रा में भी किराया न्यूनतम 35 रुपए कम किया गया है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

वंदे भारत बंद करने की क्या है वजह ?

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत की 16 बोगियों के मुकाबले में यात्रियों की संख्या काफी कम थी। इसलिए अब रेलवे की योजना वंदे भारत को 8 बोगियों के साथ चलाने की है। फ़िलहाल सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए यहां की रैक भेज दी गई है। वहीं बिलासपुर-नागपुर के बीच तेजस एक्सप्रेस को ही वंदे भारत एक्सप्रेस के नाम से चलाया जा रहा है। रेल प्रबंधन ने अपने अधीनस्थों को बताया है कि हफ्ते भर के अंदर कम बोगियों के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!