छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

SUICEDE NEWS : प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने खुद को मारी गोली, फेसबुक में Live आकर दी जान…

झारखंड। SUICEDE NEWS : रांची में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर खुद को गोली मरकर सुसाइड कर ली है। बताया जाता है कि  निवेदिता नयन ऊर्फ खुशी की हत्या करने वाले प्रेमी अंकित अहीर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह कह रहा है कि मैंने खुशी को मार दिया है, अब मैं खुद को मार रहा हूं। मैंने अपना लोकेशन भेज दिया है, मैंने खुशी को मारा है अब मैं उसके पास जा रहा हूं बॉय- बॉय।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

अंकित और निवेदिता के बीच 5 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और यह बाद में दोनों के परिवार को भी पता था दो माह से निवेदिता अंकित से बात नहीं कर रही थी. जिससे नाराज होकर अंकित ने इस घटना को अंजाम दिया था.

जानकारी के मुताबिक निवेदिता शुक्रवार को अपनी सहेली श्रृष्टि कुमारी के साथ हरमू बाजार में नाश्ता करने के लिए गई थी. शाम 6.15 बजे वह नाश्ता करने के बाद हॉस्टल लौट रही थी. हॉस्टल से 50 मीटर की दूरी पर जब वह पहुंची, उसी दौरान प्रेमी अंकित उसके पास पहुंचा. उसने निवेदिता से पूछा कि मुझसे बात क्यों नहीं कर रही हो, क्या तुम मेरे साथ शादी नहीं करोगी.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

निवेदिता ने उसकी बात का कोई जवाब नहीं दिया. इसी दौरान अंकित ने निवेदिता को तीन गोली मार दी. एक गोली निवेदिता की आंख में लगी, जबकि दो गोली छाती में लगी. वहीं गोली छिटकने से उसकी सहेली श्रृष्टि भी घायल होकर सड़क पर गिर गयी. अंकित मौके से फरार हो गया था.

माता-पिता ने कर दिया था इनकार

बता दें कि जब प्रेमिका के माता-पिता ने शादी से इनकार किया तो लड़के ने माता-पिता से मिलकर अपने प्यार को मांगा था कहा था कि हम कभी भी दुख नहीं देंगे आप लोग सब कुछ जानते हैं हम दोनों की शादी करवा दीजिए लेकिन लड़की के माता-पिता ने इस बात से इनकार कर दिया था और जातिवाद की बात सामने आई थी.

5 साल के मोहब्बत में दोनों ने एक दूसरे के लिए कई कसम खाई, कई मंदिरों में गई, जो सोशल मीडिया पर फोटो भी अब वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद पुलिस की भी होश उड़ गई है एक तरफ पुलिस युवक की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रहे थे वहीं दूसरी तरफ युवक ने लाइव आकर आत्महत्या कर ली है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!