छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

बेरोजगारी भत्ता से युवाओं को मिला संबल : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मिल रही मदद

रायपुर : बेरोजगारी भत्ता से युवाओं को मिला संबल : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मिल रही मदद

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

छत्तीसगढ़ सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना से बेरोजगार युवाओं संबल मिल रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें खरीदने सहित अन्य खर्चे वहन करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी, अब इस योजना के तहत मिली राशि से वे अपनी जरूरतें पूरी कर पा रहे हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मोहला विकासखंड के ग्राम-कुजामटोला की रहने वाली भारती नेताम ने बताया कि वे शिक्षक बनना चाहती हैं। अभी वे स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी व्याख्याता शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता किसान हैं, उनकी आय बहुत कम है। जिसके कारण वे अपने पिता से पुस्तक खरीदने एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से संबंधित अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा नहीं लेना चाहती थी। परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत बाधाएं आ रही थी। भारती ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ता शुरू करने से गरीब एवं बेरोजगार युवाओं में शासकीय नौकरी की तैयारी के लिए एक नई उम्मीद जगी है। शासन की यह योजना युवाओं के लिए बहुत मददगार है। उन्होंने कहा कि मुझे इस माह 2500 रूपए बेरोजगारी भत्ता मिल गया है। जिसका उपयोग भारती अच्छी पुस्तकें और शासकीय नौकरी की तैयारी के लिए करेगी। उन्होंने बताया कि मुझे अपने घर वालों से पैसा नहीं लेना पड़ेगा और मैं आसानी से शासकीय नौकरी की तैयारी कर पाउंगी। इस अनुकरणीय पहल के लिए भारती नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!