रायपुर : जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व: मंत्री कवासी लखमा

रायपुर : जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व: मंत्री कवासी लखमा

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने जगदलपुर नगर पालिक निगम के राजेंद्र नगर वार्ड में 47.45 लाख रूपए की लागत से बीटी रिनिवल कार्य का भूमिपूजन किया। मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि जगदलपुर शहर विकास के लिए शासन द्वारा पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जा रहा है। शहर में चौतरफा विकास के लिए कई काम मंजूर किए गए हैं। सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गढबो नवा जगदलपुर की परिकल्पना साकार हो रही है। शहर को अब तक करोड़ों रुपए की सौगात मिल चुकी है। सरकार ने जो जनता से वादा किया था उसे पूरा कर रही है। शहर की जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व है, जिसका हम ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, एमआईसी सदस्य और वार्ड पार्षदगण, विभागीय अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।