Advertisement

यूरोपियन संघ राज्य साझेदारी कार्यक्रम संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर : यूरोपियन संघ राज्य साझेदारी कार्यक्रम संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

यूरोपियन संघ राज्य साझेदारी कार्यक्रम

मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में यूरोपियन संघ राज्य साझेदारी कार्यक्रम संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में इ.सी.एस.पी.पी अंतर्गत संचालित खातों में उपलब्ध राशि के बेहतर उपयोग के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले भी मौजूद थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि यूरोपियन संघ राज्य साझेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित खातों में करीब 12 करोड़ 35 लाख 31 हजार रूपये से अधिक की राशि उपलब्ध है। बैठक में उपलब्ध राशि से प्रदेश में जन स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं संस्थाओं कें सुदृढ़ीकरण और पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविघालय रायपुर के माईकोबायलॉजी विभाग में जीनोम सिक्वेसिंग प्रयोगशाला पर राशि व्यय करने के संबंध में चर्चा हुई। इसी तरह से मानसिक रोग ग्रसित मरीजो के लिए समर्पित एम्बूलेंस सेवा जो उच्च स्तरीय संस्था में रेफरल मरीजो के इलाज के लिए उपयोग होगी। राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर में बांड्रीवाल बनाने सहित शिक्षा एवं मायनर फारेस्ट और अन्य सुविधाओं पर व्यय करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। अधिकारियों को इस संबंध में शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने कहा गया है। बैठक में शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला. सामान्य प्रशासन के सचिव डी.डी सिंह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव प्रसन्ना. आर , विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, संचालक स्वास्थ्य भीम सिंह सहित वन विभाग, यूनीसेप, अनुजाति एवं जनजाति, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और राज्य योजना मंडल के अधिकारी शामिल हुये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57