Advertisement

खमतराई रायपुर में 35 वां निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र शुरू

रायपुर : खमतराई रायपुर में 35 वां निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र शुरू

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने किया शुभारंभ

85 वर्षीय ढेला दाई सहित कई बुजुर्गों को नियमित योग करने के लिए किया गया सम्मानित

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने किया शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ योग आयोग के नगर निगम क्षेत्र में नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को वीर शिवाजी वार्ड, शिवाजी गार्डन, खमतराई, रायपुर में 35 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य और छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। निःशुल्क नियमित योगाभ्यास का संचालन शिवाजी गार्डन में योग प्रशिक्षक श्रीमती जगेश्वरी सेन द्वारा प्रतिदिन सुबह 06 से 7.30 बजे तक किया जाएगा।
कार्यक्रम में 85 वर्षीय स्थानीय बुजुर्ग महिला ढेला दाई सहित अन्य बुजुर्ग महिलाओं को नियमित योगाभ्यास करने के लिए सम्मानित किया गया। योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा और संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने लोगों से स्वस्थ जीवन-शैली के लिए अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की। इस दौरान स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती गोदावरी गज्जू साहू, एल्डरमैन रवि राव, योग साधकगण सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57