प्रियंका से बोलीं परिणीति, ‘दीदी ब्राइड्समेड की ड्यूटी आ रही है’

प्रियंका से बोलीं परिणीति, ‘दीदी ब्राइड्समेड की ड्यूटी आ रही है’

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी दीदी प्रियंका चोपड़ा जोनस से कहा है कि वह अपनी ब्राइड्समेड ड्यूटी के लिए तैयार रहें।
एक्ट्रेस के इस पोस्ट से उनकी शादी जल्द होने का संकेत है।

परिणीति ने अपनी बहन प्रियंका की एक पोस्ट पर कमेंट किया। परिणीति, प्रियंका को प्यार से मिमी दीदी कहकर बुलाती है।

प्रियंका ने आप नेता राघव चड्ढा के साथ परिणीति की सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की थीं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

प्रियंका ने लिखा था, बधाई हो टिशा और राघव.. मैं शादी का इंतजार नहीं कर सकती। आप दोनों और परिवार के लिए बेहद खुश हूं। परिवार के साथ मिलकर बहुत अच्छा लगा।

इस पर रिएक्ट करते हुए, परिणीति ने मंगलवार को जवाब दिया: मिमी दीदी- ब्राइड्समेड की ड्यूटी आ रही है।

परिणीति और राघव ने 13 मई को नई दिल्ली में सगाई की थी, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे सहित राजनेताओं ने भी भाग लिया था।