छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश में बढ़ते तापमान से लोग परेशान, जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, इस दिन से आ रहा मानसून

रायपुर। CG Weather Update : प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ते ही जा रहा है। तेज धूप के साथ लू की हवाएं भी चल रही हैं। जिसकी वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन इसी बीच एक राहत की खबर सामने आ रही है कि इस साल मानसून 15 जून से ही प्रवेश कर लेगा। इस साल छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रवेश 15 जून को संभावित है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इस दिन होगा मानसून प्रवेश

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का यह प्रवेश सामान्य तिथि से चार दिन देरी से हो रहा है। विभाग ने यह भी बताया हैं की इस साल बारिश की स्थिति भी सामान्य रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में मानसून का सबसे पहले जगदलपुर में 13 जून को प्रवेश हो सकता है। इसके बाद 16 जून को रायपुर में और 21 जून तक अंबिकापुर तक यानी सभी जगह आने की उम्मीद जताई जा रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

22 से मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में वृद्धि ही होगी। और उतार चढ़ाव बना रहेगा। हालाँकि 22 के बाद से मौसम में राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। 22 से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार है। इसके चलते लोगों को लगातार बढ़ रही गर्मी से थोड़ी राहत भी मिलेगी।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!