छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

खनिज विभाग में नियुक्ति का रास्ता खुला : चयन सूची जारी करने के आदेश पर लगी रोक हटाई हाईकोर्ट ने

बिलासपुर। प्रदेश के खनिज विभाग में सालों से रिक्त पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। पूर्व में जारी की गई चयन सूची के आधार पर नियुक्ति पत्र जारी करने पर लगाई गई रोक छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हटा ली है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने खनिज संसाधन विभाग के अंतर्गत खनिज अधिकारी के कुल 8 और सहायक भौमिकीविद के 11 पदों के लिए फरवरी 2022 में विज्ञापन निकाला था। इसमें कहा गया था कि उक्त चयन उच्च न्यायालय में आरक्षण को लेकर दायर याचिकाओं के संबंध में पारित अंतिम आदेश के अधीन रहेगा। लिखित एवं साक्षात्कार के बाद 24 अगस्त 2022 को पीएससी ने अंतिम परिणाम जारी किया। इसमें खनिज अधिकारी के आठ और सहायक भौमिकीविद के 10 पदों पर सूची तथा अनुपूरक सूची जारी की गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आरक्षण के चलते अटकी थी नियुक्ति

दूसरी ओर हाईकोर्ट ने आरक्षण पर लंबित याचिकाओं का निराकरण करते हुए 58% आरक्षण के राज्य सरकार के 2012 के आदेश को निरस्त कर दिया। इस आदेश को लेकर आवेदक मौफीद अली ने एक वाद दायर किया था। इस पर सुनवाई के बाद 17 अक्टूबर 2022 को हाईकोर्ट ने चयन सूची के आधार पर नियुक्ति आदेश जारी करने पर रोक लगा दी। दूसरी तरफ 58% आरक्षण के संबंध में हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने एक मई 2023 को स्थगित कर दिया था और रिक्त पदों पर भर्ती का आदेश दिया।

इसे देखते हुए राज्य शासन की ओर से उप महाधिवक्ता संदीप दुबे ने उच्च न्यायालय के समक्ष नियुक्ति आदेश पर लगाए गए स्थगन को हटाने का आवेदन प्रस्तुत किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिप्रेक्ष्य में हाईकोर्ट ने नियुक्ति आदेश जारी करने पर लगी रोक हटा ली है। अब इन पदों पर खनिज विभाग में भर्ती चयन सूची के आधार पर हो सकेगी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!