छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़महासमुंदराजनीतिराज्य

खेलों में हार-जीत से बढ़कर हमारे अंदर की क्षमता, मेहनत और आत्मविश्वास मायने रखता है – सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी

खेलों में हार-जीत से बढ़कर हमारे अंदर की क्षमता, मेहनत और आत्मविश्वास मायने रखता है – सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मार्च पास्ट व सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ समापन

ओवर ऑल चैंपियन बस्तर एवं बिलासपुर संभाग संयुक्त रूप से

महासमुंद 26 सितंबर 2024/ जिले में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन आज सासंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। विजेता खिलाड़ियां को सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी व विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हो के हाथों कप और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बस्तर एवं बिलासपुर संभाग संयुक्त रूप से ओवर ऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। इस दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह भी मौजूद थे।

समापन अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में टीम भावना के साथ खेलने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों में हार-जीत से बढ़कर हमारे अंदर की क्षमता, मेहनत और आत्मविश्वास मायने रखता है। जो खिलाड़ी मैदान में उतरे, वे पहले से ही विजेता हैं, क्योंकि उन्होंने अपने डर और कमजोरियों पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अपनी प्रतिभा और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किए है। आप सभी इसी तरह राज्य को गौरवान्वित करते रहें।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के अलावा मैदान पर खेलते देखना सुखद होता है। खेल का मैदान भी एक तरह की पाठशाला है। यहां हार और जीत से ज्यादा आवश्यक मैदान में उतरकर खेलना है। ये आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाते है। आप सभी ने खेल भावना, जोश और उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिए और अनुशासन भी बनाए रखा यह वास्तव में एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। उन्हांने सभी खिलाड़ियों और प्रतियोगिता से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी, कोच को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पूर्व नपा अध्यक्ष श्री पवन पटेल, स्काउट संघ अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू, श्री प्रदीप चंद्राकर, पार्षदगण श्री महेन्द्र जैन, श्रीमती मीना वर्मा, श्री मुन्ना देवार, श्री मनीष शर्मा एवं श्रीमती कौशिल्या बंसल, श्री आनंद साहू, श्री प्रकाश शर्मा, श्री हनीश बग्गा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहन राव सावंत, सहायक संचालक श्री नंद कुमार सिन्हा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, खेल से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी जन मौजूद थे।
विदित है कि 23 से 26 सितम्बर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा सहित कुल 5 जोन से कुल 360 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में कुल 03 खेल शामिल किए गए थे। जिसमें कबड्डी में 19 वर्ष बालक/बालिका, खो-खो में 14 वर्ष बालक/बालिका एवं रग्बी में 17 वर्ष बालक/बालिका कुल 180-180 बालक/बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम
कबड्डी 19 वर्ष (बालक) विजेता – बिलासपुर, उप विजेता रायपुर, तृतीय दुर्ग, (बालिका वर्ग) विजेता – रायपुर, उप विजेता बिलासपुर तृतीय दुर्ग, खो-खो 14 वर्ष (बालक) विजेता – बस्तर, उप विजेता दुर्ग, तृतीय रायपुर, (बालिका वर्ग) विजेता – बस्तर, उप विजेता बिलासपुर, तृतीय दुर्ग, रग्बी 17 वर्ष (बालक) विजेता – बस्तर, उप विजेता रायपुर, तृतीय बिलासपुर, (बालिका वर्ग) विजेता – बिलासपुर, उप विजेता बस्तर, तृतीय दुर्ग रहा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!