Advertisement

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मीडिया प्रकोष्ठ ने ली छ.ग. शिक्षक संघ की वर्चुअल बैठक

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मीडिया प्रकोष्ठ ने छ.ग.शिक्षक संघ की वर्चुवल बैठक लेते हुए प्रदेश स्तर पर संचालित संगठन के प्रशासनिक एवं सामाजिक गतिविधियों की समीक्षा की एवं संगठन को विभिन्न मीडिया संसाधनों के उपयोग सम्बन्धी सुझाव भी दिए।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा एवं संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मीडिया प्रभारी माननीय विजय कुमार सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में मीडिया टोली का गठन किया जाए एवं उनके बीच कार्य विभाजन कर उनकी प्रत्येक माह समीक्षा बैठक ली जाए। साथ ही शैक्षिक मंथन हेतु समस्त ईन्यूज पोर्टल का उपयोग करते हुए राज्य स्तर पर संगठन की ओर से शैक्षिक पत्रिका का प्रकाशन अथवा ईप्रकाशन अवश्य हो। संगठन की ओर से शासन-प्रशासन सहित जनमानस के बीच प्रिंट मीडिया के माध्यम से संगठन के विभिन्न गतिविधियों को मर्यादित रूप से प्रकाशित एवं प्रसारित करने के लिए वर्तमान में प्रचलित ईप्रिंट मीडिया जैसे वॉट्सऐप, फेसबुक, ट्यूटर, यूट्यूब, कैप्सूल टीवी चैनल्स सहित शार्टफिल्म आदि का भी संगठनात्मक कार्यो के प्रचार-प्रसार हेतु उपयोग किया जाए जैसे अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आगामी 17 एवं 18 जून को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला सह प्रशिक्षण में सहभागिता हेतु आह्वान किया।
उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की ओर से महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा ने संगठन द्वारा प्रदेश स्तर पर संचालित मीडिया प्रकोष्ठ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एवं प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, हरि शर्मा एवं राम सेवक गुप्ता ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित शोध, कला निबन्ध प्रतियोगिता में शिक्षकों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता हेतु अपील की। बैठक में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, संगठन मंत्री प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष हरिराम शर्मा, संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा, जिलाध्यक्ष रायपुर सुनील नायक, उमेश भारती गोस्वामी महासमुंद, नवीन चन्द्राकर धमतरी, प्रकाश तिवारी बलौदाबाजार, रामसेवक गुप्ता बलरामपुर, टिकेश ठाकुर कांकेर, सदेसिंह कोमरे बस्तर, एवं अशोक गुप्ता बिलासपुर, बी.रघु, मोहित वर्मा, अवध राम वर्मा, बालगोविंद गौतम, भुनेश्वर, पी.एल.पटेल, चंद्र प्रकाश सिंह चौहान, विजय कुमार सिंह, गोपाल यादव आदि भी सम्मलित हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47