Advertisement

भाजपा युवा एवं महिला मोर्चा ने 64 यूनिट रक्तदान किया

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 7 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सूरजपुर के द्वारा एवं भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल जी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र भारती जी के अगुवाई में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सूरजपुर के अग्रोहा भवन में किया गया जिसमें जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी दूसरी बार रक्तदान किया और कहा कि रक्तदान जीवनदान है रक्तदान बिना किसी पहचान या बिना किसी रिश्तेदारी पूछे बगैर ही मानवता के नाते करना चाहिए । रक्तदान का किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं है बल्कि रक्तदान करने में रक्त का रिफिलिंग होता है और शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है इसलिए आप सब भी रक्तदान करें।
आज के इस रक्तदान शिविर में जिले भर के युवा मोर्चा के काफी संख्या में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और कुल 64 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य के भागीदारी बने

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57