छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : मंगरैलगढ़ में मुख्यमंत्री ने की आम जनता से भेंट मुलाकात……………..

सीतापुर में बनेगा आडिटोरियम, केरजू में खुलेगी पुलिस चौकी, मंगरैलगढ़ी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बच्चों से की मुलाकात

मंगरैलगढ़ में मुख्यमंत्री ने की आम जनता से भेंट मुलाकात……………..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के मंगरैलगढ़ ग्राम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां सबसे पहले ऐतिहासिक मंगरेलगढ़ी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में बेल का पौधा लगाया। मंगरैलगढ़ राम वनगमन से संबधित है जहां वनवास के दौरान भगवान श्री राम ने भ्रमण किया था। मुख्यमंत्री मंगरैलगढ़ में मातृछाया आवासीय संस्कृत विद्यालय गए और वहां पढ़ रहे बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आगमन पर यहां के बच्चों ने गुलमोहर फूल का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। बच्चों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके लिए स्वागत गीत भी गाया। बच्चों ने ’झूम-झूम हर कली बार-बार कह चली आप जो आए तो महक उठी गली-गली ’ गीत गाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंगरैलगढ़ में कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। इनमें मंगरैलगढ़ भौंराडांड मांड नदी तक सड़क निर्माण, मंगरैलगढ़ मांड नदी पर एनीकट निर्माण, मंगरैलगढ़ प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के नए भवन का निर्माण, केरजू में पुलिस चौकी की स्थापना, सीतापुर में आडिटोरियम का निर्माण, मंगरैलगढ़ में 25 लाख रुपये के सामुदायिक भवन के निर्माण जैसी बड़ी घोषणाओं की। इस दौरान मुख्यमंत्री को स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने खुद के बनाए हुए स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से बात करते हुए योजनाओं के बारे में पूछा और लोगों की समस्याओं से जुड़े प्रश्नों पर स्थानीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिए।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!