शादी की रस्में पूरी कराकर पुलिस फिर दूल्हे के लेकर पहुंची जेल

शादी की रस्में पूरी कराकर पुलिस फिर दूल्हे के लेकर पहुंची जेल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक अनोखी शादी हुई। पुलिस जेल से आरोपी को लेकर सीधे उसकी ससुराल पहुंची और वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद फिर उसे जेल भेज दिया गया।
मामला सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के करवा गांव का है। यहां के विक्रम चौधरी और उसके पिता को शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसकी 16 मई को शादी थी मगर वह जेल में था और दोनों ही परिवार शादी की सभी तैयारियां पूरी कर चुके थे। इन स्थितियों में विक्रम ने शादी के लिए न्यायालय में जमानत का आवेदन किया, मगर उसे जमानत नहीं मिली, हां न्यायालय ने पुलिस अभिरक्षा में शादी कराने की जरूर अनुमति मिली।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

शादी की तारीख को विक्रम को पुलिस दल लेकर उसकी ससुराल पहुंचा और रात भर शादी की रस्में हुई और विदाई का कार्यक्रम हुआ। विक्रम की पत्नी तो मायके से ससुराल चली गई मगर विक्रम को पुलिस शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद जेल ले गई।