छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

बिहार से आये चुनाव पर्यवेक्षक विधायक कृष्ण नंदन पासवान ने खंडसरा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का लिया बैठक

बिहार से आये चुनाव पर्यवेक्षक विधायक कृष्ण नंदन पासवान ने खंडसरा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का लिया बैठक

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

क्षेत्रीय चुनावी रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर किया कार्यकर्ताओं से चर्चा

बेमेतरा – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा में पर्यवेक्षक के रूप में विधानसभा का रणनीति व अन्य तय करने को भेजा हैं। इसी दौरान नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बतौर पर्यवेक्षक बिहार से विधायक कृष्ण नंदन पासवान पहुंचें हैं, जिनके द्वारा गुरुवार को भाजपा खंडसरा मंडल का बैठक मरका बगीचा में लिया गया। जिसमें प्रमुख रूप से उनके साथ बिहार से पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, भाजपा जिला महामंत्री टार्जन साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष भाजपा खंडसरा अजय साहू, मंडल अध्यक्ष मारो परस वर्मा, राजेश दत्त दुबे, तानसेन पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें। पर्यवेक्षक श्री पासवान के समक्ष पूर्व मंत्री दयालदास बघेल व अंजू बघेल, योगेश साहू के नेतृत्व में 40 युवाओं ने भाजपा प्रवेश किया। चुनाव प्रभारी विधायक ने युवाओं का भाजपा प्रवेश पर सराहना किया, उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से क्षेत्र कमलमय होगा, विपरित परिस्थितियों में युवाओं के द्वारा भाजपा का हाथ थामा जा रहा यह कॉंग्रेस के स्थिति को स्पष्ट करता हैं। वहीं पूर्व मंत्री दयालदास बघेल ने भी स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र और प्रदेश में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी और उन्होंने बताया कि 14 तारीख को बैठक के दौरान 30 युवा कार्यकर्ताओं ने अंजू बघेल और योगेश साहू के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश किया था, तो वहीं आज भी 40 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया हैं और लगातार साढ़े 4 सालों में भाजपा के हज़ारों सदस्य बने हैं, यह क्षेत्र और प्रदेश के कॉंग्रेस मुक्ति को स्पष्ट करता हैं। भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ का किला डहने वाला हैं, प्रदेश की जनता समझदार हैं। उक्त बैठक में वीरेंद्र साहू, महावीर ध्रुव, गुड्डा गोस्वामी, राजा राम ठाकुर, खोरबहरा साहू, संजय पटेल, विनोद साहू, शिव तिवारी, लेख सिंह वर्मा, अभिषेक सिंह, रामकुमार पटेल, पप्पू शर्मा, अमरनाथ चक्रधारी, सुरेंद्र वर्मा, जलेश्वर सिंह, राजेश सिंह चौहान, बसंत साहू, सनी बंजारे, मोहित बंजारे, छोटू रति कुमार साहू, तुलाराम साहू, हरिराम चंद्राकर, वीर सिंह चंद्राकर, संतोष साहू, जुरमन साहू, पन्ना साहू, संतोष पुरी गोस्वामी, ताराचंद वर्मा, इतवारी सिंह, बल्लू साहू, छन्नू साहू, ताराचंद पाल, प्रमोद कुमार, खेलू टंडन, नरोत्तम साहू, दशरथ पाल, भारत साहू, जीतू यादव, मोहित राम पाल, कमलेश साहू, सेवक यादव, संबोध रजक, परसु साहू, भगत खरे, कमल गेन्द्रे, मेलु राम साहू, केशव राजपूत, मकसूदन सिंह ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, रामकुमार सिंह, सोनसिंह ठाकुर, राजाराम ठाकुर, करण सिंह, मनीष सिंह, जलेश्वर सिंह, रामकमल साहू, इंद्रा कुमार, मस्तराम वर्मा, राजेन्द्र बंजारे, हेमू महिलांग सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

चुनाव पर्यवेक्षक विधायक के समक्ष पूर्व मंत्री दयालदास बघेल व अंजू बघेल, योगेश साहू के नेतृत्व में 40 युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश – भाजपा खंडसरा मंडल के बैठक के पश्चात मरका बगीचा में चुनाव पर्यवेक्षक विधायक कृष्ण नंदन पासवान व दीपक शर्मा के समक्ष पूर्व मंत्री दयालदास बघेल व अंजू बघेल व योगेश साहू के नेतृत्व में 40 युवाओं ने भाजपा प्रवेश किया। जिसका विधायक कृष्णनंदन पासवान, जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, भाजपा के युवा नेता योगेश साहू ने युवाओं को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के खमरिया, तोरा, जेवरा-एन, सूखाताल, करमतरा के युवाओं ने प्रवेश किया। भाजपा प्रवेश करने वाले युवाओं में मिंटू गायकवाड़, आशीष डहरिया, नितीश घृतलहरे, शांतनु डहरिया, संतोष बंजारे, देवकुमार जोशी, इतवारी डहरिया, धर्मेंद्र गायकवाड़, रमेश बघेल, प्रमोद डाहिरे, साहिल बघेल, सागर मांडले, खिलेन्द डहरिया, सुभाष गेंदरे, घनश्याम डहरिया, ऋषि डहरिया, आशीष बंजारे, दीना डाहिरे, परमेश्वर आदिल, तामेश्वर टंडन, विकारान्त राणाड़े, अविनाश बंजारे, हिमांशु बंजारे,राजेश बघेल, साहेब दास सहित अन्य ने प्रवेश किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!