जांजगीर में हत्या के मामले में 25 को आजीवन कारावास

जांजगीर में हत्या के मामले में 25 को आजीवन कारावास

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की अदालत ने पुरानी रंजिश को लेकर हुई एक पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में तीन महिलाओं सहित 25 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मामला जून 2020 का है जब चुनावी रंजिश के चलते राम गोपाल साहू और उसके साथियों ने पूर्व सरपंच तेरस राम यादव पर हमला बोल दिया था। इसमें यादव गंभीर रूप से घायल हुआ था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में यादव के भाई होली लाल ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था और पुलिस ने 25 लोगों को आरोपी बनाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मिली जानकारी के अनुसार द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी तिवारी की अदालत ने इस मामले की सुनवाई की और तीन महिलाओं सहित 25 लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यादव का परिवार इस फैसले से खुश है और उसने कहा है कि उन्हें न्याय मिला है।